scriptभाजयुमों ने शुरु किया जिला स्तरीय सदस्यता अभियान | Bundi news, Bundi rajasthan news,B J P,Nationwide,Membership,The cam | Patrika News

भाजयुमों ने शुरु किया जिला स्तरीय सदस्यता अभियान

locationबूंदीPublished: Jul 21, 2019 09:30:07 pm

शहर के रेतवाली महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजयुमो के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने शुरुआत की।

Bundi news, Bundi rajasthan news,B J P,Nationwide,Membership,The cam

भाजयुमों ने शुरु किया जिला स्तरीय सदस्यता अभियान

बूंदी. शहर के रेतवाली महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजयुमो के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान की जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने शुरुआत की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों, युवाओं व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को मिस्ड कॉल व नमो एप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। जिलाध्यक्ष हाड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान समाज के सभी वर्गों के साथ जमीनी स्तर पर जाकर संपर्क करने का माध्यम है। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि यह अभियान इस दृष्टि से चलाया जाना चाहिए कि हमारा संगठन निरंतर सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बना रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों के लोगों को सदस्यता अभियान का हिस्सा बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को सफलता पूर्वक प्राप्त करने का संकल्प दिलाया है। अभियान के शहर संयोजक कुलदीप गौतम ने बताया कि अभियान के तहत 151 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। जिनका पार्टी पदाधिकारियों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ओमेन्द्र सिंह हाड़ा, जिला प्रवक्ता संजय लाठी व अमित निम्बार्क, पूर्व उप सभापति संतोष कटारा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम धगाल, जिला उपाध्यक्ष पप्पू गुर्जर सहित कई मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो