scriptसफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त | Bundi News, Bundi Rajasthan,Cleaning staff,The strike,the wages,Diwali | Patrika News

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

locationबूंदीPublished: Oct 20, 2019 09:20:01 pm

बूंदी शहर में विगत सात दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को आखिरकार समाप्त हो गई है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
बूंदी. बूंदी शहर में विगत सात दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को आखिरकार समाप्त हो गई है। दो माह के वेतन व दीवाली के बोनस की सहमति के साथ ही कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्ति का निर्णय ले लिया है। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर में फैली गंदगी के मध्यनजर रखते हुए पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा के आवास पर कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें आयुक्त कीर्ति कुमावत भी मौजूद रही। बैठक में सफाई कर्मचारियों के दो माह का वेतन एवं बोनस पर सहमति बनने के साथ ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारियों ने इस दौरान पूर्व मंत्री सहित अन्य लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय तम्बोली,सुरेंद्र तम्बोली,राजू हाडा, सुनील शृंगी,पार्षद मुकेश माधवानी आदि मौजूद थे।

कबड्डी प्रतियोगिता आज से
बाजड़.क्षेत्र में वीर तेजाजी नव युवक मंडल के तत्वावधान में बाजड़ ओपन कबड्डी प्रतियोगिता 21 से 23 अक्टूबर तक होगी। सभी मैच डे नाइट होंगे। बाहर से आने वाली टीमों के लिए भोजन एवं आवास की सुविधा रहेगी। खिलाड़ी सोमवार को शाम 4 बजे तक अपने नाम दे सकेंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि सरपंच रामलाल मीणा करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो