script

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी,अपनी मांगों पर अड़े

locationबूंदीPublished: Oct 18, 2019 07:40:14 pm

बूंदी. बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की शुक्रवार को पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी,अपनी मांगों पर अड़े

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी,अपनी मांगों पर अड़े

बूंदी. बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की शुक्रवार को पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल के चलते नगर परिषद के बाहर रोड जाम कर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। करीब पांच घंट तके अलग-अगल चरणों में चले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में रोष देखने को मिला। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पांच सूत्रीय मांगें नहीं मानी जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। परिषद के बाहर दोपहर बाद फिर सफाई कर्मचारी आ डटे और रोड जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर आयुक्त कीर्ति कुमावत पहुंची। आयुक्त ने नगर परिषद के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता की। आयुक्त ने कर्मचारियों को एक माह के वेतन देने की बात कही, लेकिन कर्मचारी दो माह का वेतन व दीवाली का बोनस देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में वार्ता विफल हो गई। कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया। इस दौरान सुरेश हाड़ा, रवि डागर, रामप्रसाद, अशोक, सुनील तम्बोली, लखन, सुखपाल, सत्यनारायण, काली बाई, कमला बाई आदि मौजूद रही। इधर, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरा उठना बंद हो गया है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से लोगों को परेशानी होने लगी है।

ट्रेंडिंग वीडियो