scriptभाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना | Bundi news, Bundi hindi news, Bundi rajsthan news,B J P,Congress,Gover | Patrika News

भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना

locationबूंदीPublished: Aug 23, 2019 08:58:23 pm

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने यहां जिला कलक्ट्रेट पर धरना दिया।

भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना

भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना

बूंदी. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने यहां जिला कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सभी रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा की अगुवाई में राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के आह्वान पर दोपहर एक बजे धरना शुरू हुआ। धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का राज आने के बाद अनुसूचित जाति के करीब 3121 मामले दर्ज हो गए। दलित दूल्हों को घोड़ी से नीचे उतारने की घटनाएं बढ़ गई। थानागजी गैंगरेप की घटना से पूरे देश में राजस्थान को शर्मसार होना पड़ा। केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल ने कहा कि जो सरकार प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा व कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती उसे शासन करने का कोई अधिकार नहीं। बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि आठ माह पुरानी कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही। प्रदेशमंत्री छगन माहुर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में पूरे प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं जहां अपराधियों के हौसले बुलंद ना हो। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रदेश की जनता को सुरक्षित नहीं रखने का आरोप लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो