scriptबजरी संकट के चलते ठप हो गए चार करोड के विकास कार्य | bajaree sankat ke chalate thap ho gae chaar karod ke vikaas kaary | Patrika News

बजरी संकट के चलते ठप हो गए चार करोड के विकास कार्य

locationबूंदीPublished: May 15, 2019 05:25:27 pm

कस्बे में नगर पालिका के माध्यम से चल रहे चार करोड़ के विकास कार्यों की गति बजरी संकट के चलते थम गई है।

bajaree sankat ke chalate to thap ho gae chaar karod ke vikaas kaary

बजरी पर आया संकट तो ठप हो गए विकास कार्य

केशवरायपाटन. कस्बे में नगर पालिका के माध्यम से चल रहे चार करोड़ के विकास कार्यों की गति बजरी संकट के चलते थम गई है। ठेकेदार ने कई कार्यों को अधूरा छोड़ दिया। यहां क्षतिग्रस्त सडक़ों के स्थान पर नई सडक़ बनाने के लिए नवम्बर २०१८ में राज्य सरकार ने बजट घोषणा में चार करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। इस राशि को खर्च करने के लिए २२ कार्यो का चयन किया था, जिसमें से ४ तो निरस्त कर दिए हैं। नगर पालिका ने इस मद से पुलिस थाने से आगे आईडीएसएमटी आवासीय योजना एवं अम्बेडकर भवन तक जाने के लिए सडक़ तो बना दी, लेकिन बाद में ठेकेदार ने सडक़ के दोनों किनारों पर कार्य नहीं किया। इन किनारों पर टाइल्स लगाना प्रस्तावित है। ठेकेदार ने टाइल्स नहीं लगाकर कार्य बंद कर दिया। इसी प्रकार मात्रा हनुमान मंदिर से सडक़ बनानी थी, लेकिन ठेकेदार ने एक तरफ सडक़ बनाकर कार्य बंद कर दिया। बजरी की समस्या आने के बाद ठेकेदार ने कार्यों को रोक दिया।
-कस्बे में सडक़ों के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा में चार करोड़ मिले हैं। आईडीएसएएमटी योजना की ओर जाने वाली सडक़ के दोनों किनारों पर टाइल्स लगाना प्रस्तावित है। ठेकेदार को इस बारे में पाबंद कर दिया है। अन्य कार्य बजरी के अभाव में रुके पड़े हैैं। मात्रा हनुमान मंदिर वाली सडक़ का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। बजरी संकट समाप्त होने के बाद अन्य कार्य शुरू होंगे।
दिनेश कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका केशवरायपाटन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो