scriptबहन से मिलने जा रहे वृद्ध को टेम्पो ने मारी टक्ïïकर | bahan se milane ja rahe vrddh ko tempo ne maaree takiikar | Patrika News
बूंदी

बहन से मिलने जा रहे वृद्ध को टेम्पो ने मारी टक्ïïकर

क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एनएच 52 पर देवाखेड़ा के समीप टेम्पो की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध घायल हो गया।

बूंदीApr 05, 2019 / 10:21 pm

पंकज जोशी

bahan se milane ja rahe vrddh ko tempo ne maaree takiikar

बहन से मिलने जा रहे वृद्ध को टेम्पो ने मारी टक्ïïकर

बहन से मिलने जा रहे वृद्ध को टेम्पो ने मारी टक्ïïकर

पेचकीबावड़ी. क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एनएच 52 पर देवाखेड़ा के समीप टेम्पो की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मनोहरगढ़ निवासी गंगाराम मीणा (७३) शुक्रवार शाम को मोपेड से अपनी बहन से मिलने देवाखेड़ा जा रहा था। रास्ते में गलत साइड से आ रहे टेम्पो ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे गंगाराम घायल हो गया। उसे टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से हिण्डोली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया।

 

ट्रेन से गिरने से युवक घायल
केशवरायपाटन. दिल्ली- मुंबई रेलवे लाइन पर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक यात्री घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोटा के कुन्हाड़ी निवासी सुनील अग्रवाल ्र(२६) ट्रेन से कोटा जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

Home / Bundi / बहन से मिलने जा रहे वृद्ध को टेम्पो ने मारी टक्ïïकर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो