scriptआपत्ति के बाद चारागाह भूमि पर बंद हुआ डोल लगाने का कार्य | aapatti ke baad chaaraagaah bhoomi par band hua dol lagaane ka kaary | Patrika News

आपत्ति के बाद चारागाह भूमि पर बंद हुआ डोल लगाने का कार्य

locationबूंदीPublished: Jun 07, 2019 10:45:45 pm

सोरण गांव के पास चल रहे मनरेगा के तहत डोल लगाने का कार्य आपत्ति के चलते बन्द हो गया।

aapatti ke baad chaaraagaah bhoomi par band hua dol lagaane ka kaary

आपत्ति के बाद चारागाह भूमि पर बंद हुआ डोल लगाने का कार्य

आपत्ति के बाद चारागाह भूमि पर बंद हुआ डोल लगाने का कार्य

भण्ड़ेड़ा. सोरण गांव के पास चल रहे मनरेगा के तहत डोल लगाने का कार्य आपत्ति के चलते बन्द हो गया। सभी श्रमिक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर कोई कर्मचारी नही मिले तो नरेगा मेट व श्रमिकों ने सरपंच को पंचायत पर बुलाया लेकिन सरपंच नहीं आई तो सभी श्रमिक दो ट्रैक्टर ट्रोली में जिला कलक्टर से मिलने के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में नरेगा के तहत डोल लगाने का काम चल रहा था। 110 श्रमिक लगाकर शुक्रवार को श्रमिक कार्यस्थल पर पहुंचे व कार्य करने के लिए श्रमिक कार्य करने लगे तो आपत्ति करते हुए कार्य रूकवा दिया गया। नरेगा के मेट रूद्रेश कुमार शर्मा व सुचित्रा शर्मा सभी श्रमिकों के साथ सोरण गांव आएं। जहां से दो ट्रैक्टर ट्रोली में सवार होकर सांवतगढ पंचायत पर पहुंचे। जहां पर सरपंच को बुलाया तो सरपंच मनीषा नागर नही आई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो