scriptबड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के इस नेता ने प्रधानमंत्री पर कर दी विवादित टिप्पणी, मचा बवाल | SP leader Ramvriksh gave controversial statement to PM | Patrika News
बुलंदशहर

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के इस नेता ने प्रधानमंत्री पर कर दी विवादित टिप्पणी, मचा बवाल

समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी

बुलंदशहरSep 20, 2018 / 04:01 pm

virendra sharma

sp

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के इस नेता ने प्रधानमंत्री पर कर दी विवादित टिप्पणी, मचा बवाल

बुलंदशहर. समाजवादी पार्टी के एमएलसी रामबृक्ष यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी। बुधवार को रामबृक्ष ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यूपी में वर्तमान सरकार पर भी जमकर हल्ला बोला। प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए रामवृक्ष ने कहा कि 5 साल पूरे होने जा रहे है। मोदी ने चुनाव के दौरान किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया गया है। देश का किसान परेशान है। उन्होने कहा कि युवाओं ने वोट रोजगार के लिए दिया था। नोटबंदी और जीएसटी के लिए
के लिए केंद्र सरकार को वोट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि आज गरीब, युवाओं समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि ये देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।
यह भी पढ़ेंं: भारत पाकिस्तान के बीच हुए मैच में लगा सट्टा, सटोरियो हुए मालामाल

गाज़ीपुर से साइकल यात्रा लेकर दिल्ली जा रहे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और सपा एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ा सांप्रदायिक खतरा हो गया है। साथ ही पूजीवाद भी। यह सरकार उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की है। उनके इशारे पर मोदी कार्य कर रहे है। रामबृक्ष यादव ने बुलंदशहर में साइकिल यात्रा के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर देश बचाओ लोकतंत्र बचाओं साइकिल रैली चल रही है। पीएम मोदी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि यह सरकार मोदी की नहीं, बल्कि पूजीपूतियों व उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी विदेशों की यात्रा कर रहे है। देश में हर तबका परेशान है।
उन्होंने केंद्र सरकार को तलवे चाटने वाली सरकार करार दिया। एमएलसी यहीं नहीं रुके उन्होंने वर्तमान सरकार को हर तरह से फ्लॉप करार देते हुए प्रदेश और केंद्र की सरकार पर अपने जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतर रही है। यूपी में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। किसान परेशान है। गन्ना किसानों को पेमेंट नहीं हो रही है। चुनाव के दौरान किसानों को भी बड़े—बड़े दावे किए गए थे। हालाकि यह पहला मामला है, जबकि किसी सपा नेता ने विवादित बयान दिया हो, पहले भी कई बार पार्टी के नेता मर्यादा भूल चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो