scriptबीयर ने ले ली पीएसी के जवान की जान, पुलिस भी हैरान | pac solider found dead in the forest | Patrika News

बीयर ने ले ली पीएसी के जवान की जान, पुलिस भी हैरान

locationबुलंदशहरPublished: Nov 15, 2018 02:54:57 pm

Submitted by:

virendra sharma

औरंगाबाद थाना एरिया के पिपाला गांव में एक पीएसी के जवान की हत्या कर दी गई। बाद को शव को लखावटी नहर के पास फेंक दिया था।

beer

बीयर ने ले ली पीएसी के जवान की जान, पुलिस भी हैरान

बुलंदशहर. औरंगाबाद थाना एरिया के पिपाला गांव में एक पीएसी के जवान की हत्या कर दी गई। बाद को शव को लखावटी नहर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक जवान का बैग, मोबाइल, चार बीयर की बोतल, एक खाली शराब का पव्वा आदि सामान बरामद किया था। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें

16 हजार में बंदूक और राइफल की कीमत है 38 हजार, जानिए क्या है पिस्टल और रिवाल्वर के रेट

बता दें कि चार दिन पहले पिपाला गांव का रहने वाला टिंकू उर्फ टीकम पीएसी का जवाब था। यह मंगलवार को अचानक गायब हो गया था। लेकिन वह देर रात तक भी वापस घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर औरंगाबाद कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पीएसी के जवान का शव लखावटी नहर के पास मिला था। मृतक के मुह और शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस को मौके से मिले उनके सामान से आंशका जता रही है कि आरोपियों को पीएसी का जवान जानता था।
पुलिस को आंशका है कि आरोपियों ने मृतक के साथ में पहले बीयर की पार्टी की थी। उसके बाद में किसी बात को लेकर उससे विवाद हो गया था। नशे में आरोपियों ने पीट-पीटकर पीएसी के जवान की हत्या कर दी। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक पीएसी के जवान की बीयर पीने की पूष्टि नहीं हुई है। पुलिस आंशका जता रही है कि आरोपियों ने पीएसी के जवान को बीयर पिलाने की कोशिश की थी। मृतक ने बीयर नहीं पी तो उसकी हत्या कर दी।
मोबाइल की कॉल डिटेंल में लोकेशन मिली बुलंदशहर की

पुलिस ने उनके मोबाइल की कॉल डिटेंल निकलवाई तो चौकानें वाला मामला सामने आया है। पीएसी के जवान की अंतिम बार लोकेशन बुलंदशहर के स्याना बस स्टैंड की मिली थी और उसके 15 मिनट बाद ही लोकेशन लखावटी गंग नहर की मिली थी। वहीं परिजनों से किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। बुलंदशहर के एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में करीबी का हाथ है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो