scriptभारत पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन में फंस गई यह महिला, पाकिस्तान से मांगी मदद | india pakistan tension imprisoned in bulandshahr seeking help | Patrika News

भारत पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन में फंस गई यह महिला, पाकिस्तान से मांगी मदद

locationबुलंदशहरPublished: Aug 22, 2019 09:11:36 am

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातें:—
1. शादी के 14 साल बाद पाकिस्तान से आईं मायके,2. नजराना ने कहा कि दोनों मुल्कों के लोग हैं अच्छे3. वापसी के लिए पाकिस्तान हाई कमिशन में लगाई गुहार
 

ind-vs-pak-flag-pti-1549462620.jpeg
बुलंदशहर. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन हो गई है। बुलंदशहर का वीजा होने की वजह से एक महिला सिकंदराबाद से बाहर नहीं जा पा रही हैं। महिला की माने तो वह हापुड़ अपने मायके भी नहीं जा पा रहीं है। उसकी शादी पाकिस्तान के एक शख्स से हुई थी। सद्भावना बस बंद होने की वजह से वह पाकिस्तान नहीं जा पा रहीं। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन से से महिला ने ससुराल लौटने की गुहार लगाई है। उसका वीजा अभी 11 सितंबर तक का है।
यह भी पढ़ें

VAT में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल व डीजल के दाम से आज मिली लोगों को राहत, जानिए आज का भाव

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ में नजराना का मायका है। नजराना ने पाकिस्तान के एक शख्स से शादी की थी। नजराना बेगम 14 साल बाद अपने 2 बेटियों के साथ 29 जुलाई को सिकंदराबाद रिस्तेदारी में आई थी। उसकी एक बेटी अलीशबा 12वीं और दूसरी एक बेटी अलिशा 11वीं में पढ़ती है। नजराना का कहना है कि वह अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं। उसका 11 सितंबर तक का वीजा भी है। लेकिन वापस जाने की चिंता सता रही है। पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस बंद कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

सोसायटी में रहने वालों के लिए बड़ी खबर, ये लोग नहीं काट सकेंगे आपके घर की बिजली, जारी हुआ निर्देश

नजराना ने बताया कि पाकिस्तान और भारत के बीच बेहतर रिश्ते होने चाहिए। कुछ लोगों की वजह से रिश्तों में खटास आई है। दरअसल अनुच्छेद 370 हटने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत—पाकिस्तान के बीच जिनकी रिश्तेदारियां है, उनका आना-जाना बंद हो गया है। पाकिस्तान लौटने के लिए नजराना ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन से मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो