scriptभाजपा के इन सांसद व विधायक के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं देंगे वोट- देखें वीडियो | Bulandshahr MP Bhoala Singh And BJP MLA Against Protest | Patrika News

भाजपा के इन सांसद व विधायक के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं देंगे वोट- देखें वीडियो

locationबुलंदशहरPublished: Nov 12, 2018 01:17:25 pm

Submitted by:

sharad asthana

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील के गांव चांदोक में किया गया पंचायत का आयोजन

Bulandshahr

भाजपा के इन सांसद व विधायक के खिलाफ जनता ने खोला मोर्चा, कहा- नहीं देंगे वोट

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान सांसद और विधायक का विरोध होना शुरू हो गया है। ताजा मामला शिकारपुर क्षेत्र के गांव चांदोक का है। चंदोक में लोगों ने स्थानीय विधायक और भाजपा सांसद पर गांव में विकास न कराने का आरोप लगाया। उन्‍होंने गांव में किसी भी राजनीतिक दल को घुसने पर उसका विरोध करने का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें

बुलंदशहर में इस तेजतर्रार डीएम ने बनवाई थी अपनी कॉलोनी की दीवार, भाजपा सांसद ने हथौड़ा लेकर गिरा दी- देखें वीडियो

पंचायत में लिया यह निर्णय

बुलंदशहर जिले के गांव चांदोक में रविवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। शिकारपुर तहसील के गांव चांदोक में आयोजित इस पंचायत में लोगों ने स्थानीय विधायक और सांसद के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र की सड़क लंबे संमय से जर्जर है। इस तरफ सांसद और विधायक ने कोई ध्यान भी नहीं दिया है। पंचायत में लोगों ने फैसला लिया कि वे चुनावों में राजनीतिक दल के नेता का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी को भी वोट नहीं देंगे। उन्‍होंने किसी भी नेता को गांव में न घुसने देने की चेतावनी भी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो