script

रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की गोली मार कर हत्या

locationबदायूंPublished: Jul 04, 2019 10:09:08 am

Submitted by:

jitendra verma

पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदायूं। कुंवरगांव में दवा लेकर घर वापस लौट रही मृतक रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गईं। शरेआम महिला की हत्या से हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या जमीनी विवाद के कारण की गई है। महिला के भतीजे ने उसके सौतेले बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हत्या की सूचना पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आरोपी बेटों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।
ये भी पढ़ें

जिला अस्पताल की फर्श पर तड़पता रहा युवक, इलाज न मिलने पर हो गई मौत

दवा लेकर लौट रही थी महिला

कुंवरगांव के बादलपुर की रहने वाली नन्ही देवी 50 वर्ष पत्नी रिटायर्ड दरोगा स्वर्गीय मथुरा सिंह देर रात बदायूं से दवा लेकर बाइक से वापस लौट रहीं थी। बाइक उनका भतीजा उमेश चला रहा था रास्ते में आंवला रोड पर कासिमपुर गांव में पीछे से एक बाइक ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक रुकते ही बाइक सवारों ने नन्ही देवी पर फायर कर दिया और मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें

जानिए क्यों ‘आर्टिकल 15’ की रिलीज पर यूपी के इस गाँव में तैनात की गई पुलिस फ़ोर्स

मुकदमा हुआ दर्ज

घटना के बाद एसपी सिटी मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के भतीजे उमेश ने नन्ही के सौतेले बेटों राजभान,पप्पू और डब्बू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनके घर पर दबिश दी लेकिन सभी घर से फरार थे। पुलिस ने भतीजे उमेश को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो