scriptAaj ka rashifal 17 Aug: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आप का राशिफल | Aaj ka rashifal Saturday 17 Aug daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 17 Aug: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आप का राशिफल

locationबदायूंPublished: Aug 16, 2019 07:53:31 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)


मेष राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। दौड़ भाग भी अधिक रहेगी। माता जी के चरण स्पर्श करके घर से निकले,लाभ होगा। प्रसिद्धि में बढोत्तरी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से मित्रों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा भी अच्छी रहेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों की आज व्यापार संबंधी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी कार्य बनेंगे। पिता को हानि हो सकती है।आलस्य से व्यापार में भी हानि की संभावना है। सूर्य के सिंह राशि में आने से आप ही प्रसिद्धि बढ़ेगी और माता जी को स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)


मिथुन राशि के जातकों की जीवनसाथी के सहयोग से भाग्य में वृद्धि होगी। मन धर्म-कर्म में लगेगा। आज आपको भाग्य के कारण धन मिल सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आप को परिश्रम अधिक करना होगा और छोटे भाई बहनों का सहयोग लेना होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। रोग में वृद्धि हो सकती है। चिकित्सा इत्यादि में धन खर्च हो सकता है। मन अच्छा नहीं रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आप की आमदनी बढ़ेगी।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। शिक्षा के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से क्रोध में अधिकता हो सकती है और बुखार इत्यादि आ सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज धन लाभ होते होते रह जाएगा। धन हानि का योग है। स्वास्थ्य हानि भी हो सकती है। दवा आदि पर धन खर्च हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खर्चा अधिक होगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के आज व्यापार में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए समय अच्छा है। मित्रों के सहयोग से कमीशन के कार्यों में आपको लाभ हो सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको लाभ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है। स्वास्थ्य हानि हो सकती है।धन आने की संभावनाएं हैं।मन प्रसन्न नहीं रहेगा। आपके लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से आप को सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। आलस्य से हानि होगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग लेना पड़ेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका भाग्योदय हो सकता है। पूर्व में किए गए पुण्य का लाभ मिलेगा पूजा-पाठ से भी लाभ मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


मकर राशि के जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बुद्धि और बल से भी धन की प्राप्ति संभव है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको 30 दिनों तक बाहरी क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। बुखार इत्यादि से बचें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


कुंभ राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम रह सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका विरोध बढ़ सकता है और विचार अलगाव वाले हो सकते हैं। बुखार भी आ सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों का आज 12वां चंद्रमा है। व्यापार में हानि हो सकती है। सरकारी कार्यो में देरी संभव है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए रोग कारक हो सकता है। लापरवाही ना करें हड्डी में चोट लग सकती है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो