scriptAaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव | Aaj ka rashifal 19 October Friday daily horoscope in hindi | Patrika News

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

locationबदायूंPublished: Oct 18, 2019 03:11:34 pm

Submitted by:

jitendra verma

Aaj ka rashifal 19 October जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों का आज तृतीय चंद्रमा राहु के साथ है, घरेलू सुख सुविधाओं के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा, मन परेशान सा रहेगा, प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें और व्यर्थ के झंझट से दूर रहें।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों को आज अचानक धन मिल सकता है परंतु बाधाएं भी रहेंगी, भाषा पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, व्यर्थ विवाद से दूर रहें, शिक्षा के लिए दिन शुभ है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आपकी ही राशि में राहु है चंद्रमा उसके साथ है, आज आपको धन संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, मन पर नियंत्रण रखें और कुसंग से यथासंभव बचने का प्रयास करें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, मन और शरीर दोनों को ही कष्ट हो सकता है, खर्चे की अधिकता रहेगी, आमदनी कम रहेगी, व्यर्थ के झगड़े झंझट से दूर रहें, कोई रोग परेशान कर सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से बाधाओं के बाद कमीशन का लाभ हो सकता है, आज अनैतिक आमदनी से बचने का प्रयास करें, लाभ गलत भी हो सकता है, ट्रांसपोर्ट के व्यवसाई और ड्राइवर लाभ में रहेंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज सरकारी कार्य में बाधा का सामना करना पड़ेगा, होता हुआ लाभ किसी कारणवश रुक सकता है, सरकारी अधिकारी का मन आपके प्रति खराब हो सकता है, व्यर्थ बहस से बचना चाहिए।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के आज पूजा पाठ में कमी हो सकती है, सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है, कोर्ट कचहरी के कामों में अनुकूलता ना रहे, पिता से भी दूरी बन सकती है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन सावधानी के साथ गुजारना चाहिए, चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में राहु के साथ है, दुर्घटना चोट चपेट से बचने का प्रयास करें, ऊंचाई से गिरकर चोट का भय है, बड़े कारोबार में घोटाले हानि हो सकती है, भाग्य में कमी रहेगी और यात्रा में कष्ट संभव है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, कुसंग से बचें, जीवनसाथी से व्यर्थ विवाद ना करें, कमर के नीचे शरीर में वायु के कारण दर्द रह सकता है , मूत्र रोग वालों को कष्ट हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा शत्रु भाव में राहु के साथ है, छुपे हुए शत्रुओं के प्रति सावधान रहें, व्यर्थ झंझट में ना पड़े, जीवनसाथी को वायु रोग द्वारा कष्ट संभव है, दवा -औषधि पर धन खर्च हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की संतान को आज रोग द्वारा कष्ट संभव है, शिक्षा में बाधा रहेगी, कुसंग से दूर रहें, व्यापार में रुका हुआ फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज घर में सावधानी रखना चाहिए, संतान को कष्ट हो सकता है, वाहन परेशान कर सकता है, पेट में वायु गैस द्वारा पीड़ा हो सकती है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो