scriptOMG! पहरेदार पिया की की कहानी में आया ये बड़ा TWIST! अब कहानी में आएगा LEAP… | sony tv show pehredar piya ki story will change and serial will take a time leap | Patrika News

OMG! पहरेदार पिया की की कहानी में आया ये बड़ा TWIST! अब कहानी में आएगा LEAP…

locationमुंबईPublished: Aug 18, 2017 06:12:00 pm

Submitted by:

Riya Jain

OMG! पहरेदार पिया की की कहानी में आया ये बड़ा TWIST! अब कहानी में आएगा LEAP…

pehredar piya ki

pehredar piya ki

सोनी टीवी का शो पहरेदार पिया की जब से शुरु हुआ है तब से सुर्खियों में बने हुए है। इस शो के शुरू होने के बाद से लोग इसके कंटेंट का लगातार विरोध कर रहे हैं। अब तक इस शो को लेकर 100 से भी ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और इसी के चलते शो के डायरेक्टर ने इस शो की कहानी बदलने का निर्णय लिया है।
खबर है कि अब शो की कहानी को 10 साल बड़ा कर दिखाया जाएगा जिसके बाद 9 साल के रतन 21 साल के जबकि दीया की उम्र 30 साल की कर दी जाएगी।

बता दें इस शो को लेकर ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) के पास लगातार शिकायकतें आने के कारण बीसीसीसी ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। उनके निर्देश के हिसाब से शो के टेलिकास्ट होने के टाइमिंग को बदलने की मांग रखी गई है। हो सकता है अब ये शो देर रात में दिखाया जाए।
शो के बीच चलेगा ये स्क्रॅाल…
शो के टाइमिंग के अलावा बीसीसीसी ने एक और निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि इस शो के दौरान एक स्क्रॅाल चलाया जाए जिसमें लिखा हो कि- यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता है।
पहरेदार पिया की के निर्देशक ने किया ये निवेदन
सीरियल पहरेदार पिया की के निर्देशक ने शो के शुरू होने से पहले भी एक प्रेस कॅान्फ्रेंस रखी थी जिसमें उन्होंने सभी लोगों से ये रिक्वेस्ट की थी कि शो को बिना देखे उसकी आलोचना ना करें। शो मेकर्स ने ये दावा भी किया है कि इस शो में किसी भी गलत प्रथा का समर्थन नहीं किया गया है।
शो का टाइम 8:30 बजे से बदलकर होगा 10 बजे
खबरों के अनुसार अब इस शो की टाइमिंग को रात 8:30 बजे नहीं बल्कि 10 बजे दिखाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो