सोनू सूद का WhatsApp अकाउंट हुआ एक्टिव, 61 घंटे में मिले 9483 मैसेज
एक्टर सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट अब एक्टिव हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उन्हें ढेरों मैसेज मिले हैं।
पिछले दो दिनों से व्हाट्सएप अकाउंट बंद रहने के कारण सोनू सूद (Sonu Sood) ने इसे ठीक करने की गुहार सोशल मीडिया पर लगाई थी। 61 घंटे बाद अब उनका अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है।
सोनू सूद (Sonu Sood) का व्हाट्सएप अकाउंट 61 घंटे बाद चालू हुआ। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सोनू सूद ने बताया कि उनके अकाउंट पर ढेरों मैसेज आए हुए हैं। सोनू सूद ने पोस्ट में लिखा कि ‘आखिरकार मेरा व्हाट्सएप फिर से चालू हो गया है। 61 घंटे में 9483 मैसेज मिले, धन्यवाद।’
अकाउंट बंद होने के बाद से एक्टर को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब 61 घंटे के बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट दोबारा एक्टिव हो गया है। बता दें सोनू सूद लोगों की मदद करते रहते हैं। जरूरतमंद लोग उन्हें उनके व्हाट्सएप पर संपर्क करते हैं। पिछले 2 दिनों से उन लोगों को भी समस्या हो रही थी जो सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश कर रहे थे।