script

सोनम ने छोटी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए खोला यह बड़ा राज, आप भी चौंक जाएंगे

locationमुंबईPublished: Jun 20, 2019 05:52:15 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सोनम की बहन रिया कपूर स्टाइल और फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं।

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। वहीं वह अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड की फैशन आइकन्स में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण जैसी ऐक्ट्रेसेस के अलावा सोनम कपूर का नाम भी काफी आगे आता है। सोनम की बहन रिया कपूर स्टाइल और फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अब सोनम ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं यह तस्वीर उनकी छोटी बहन रिया कपूर की है।

 

तस्वीर में रिया एक टीशर्ट पहनी नजर आ रही हैं। वह टीशर्ट पर लिखी लाइन पढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है, ‘Butter chicken + chill।’ वहीं सोनम ने तस्वीर के साथ लिखा,’Butter chicken + chill the way to Rhea’s heart।’

 

सोनम ने छोटी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए खोला यह बड़ा राज, आप भी चौंक जाएंगे

बात करें रिया कपूर की तो वे खुद भी एक बड़ी फैशनिस्ता हैं। रिया कपूर अपनी बहन सोनम कपूर के साथ फैशन और स्टाइल एक्सपेरिमेंट भी करती नजर आती हैं। सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में भी रिया का लुक काफी वायरल हुआ था। वह रेड कलर के वी-नेक वाले plunging नेकलाइन गाउन में नजर आई थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो