scriptसलमान ने लिया ऐसा फैसला, मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे पाकिस्तानी, शाहिद ने भी दिया साथ | Salman khan movie Notebook not to release in Pakistan | Patrika News

सलमान ने लिया ऐसा फैसला, मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे पाकिस्तानी, शाहिद ने भी दिया साथ

locationमुंबईPublished: Feb 22, 2019 01:30:37 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

सलमान (Salman khan) के इस फैसले से पाकिस्तानी अब मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे।

salman khan

salman khan

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) को लेकर अभी भी लोगों में पाकिस्तान के प्रति काफी गुस्सा है। बता दें कि 14 फरवरी को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए थे। बॉलीवुड में भी इस आतंकी हमले को लेकर काफी आक्रोश है। इस हमले के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है। वहीं स्टार्स ने पाकिस्तान लिटरेचर फेस्‍ट‍िवल में जाने का कार्यक्रम निरस्‍त कर दिया।

 

सलमान ने लिया ऐसा फैसला, मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे पाकिस्तानी, शाहिद ने भी दिया साथ
टीसीरीज कंपनी ने भी अपने यूट्यूब चैनल से पाकिस्तानी सिंगर्स के गाने हटा द‍िए हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने भी उनके प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनी फ‍िल्‍म ‘नोटबुक’ से पाकिस्‍तानी सिंगर आतिफ असलम का गाना हटा द‍िया है। अब सलमान ने एक और फैसला लिया है। सलमान के इस फैसले से पाकिस्तानी अब मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे। इस काम में अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने उनका साथ दिया है।

 

सलमान ने लिया ऐसा फैसला, मनोरंजन के लिए तरस जाएंगे पाकिस्तानी, शाहिद ने भी दिया साथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दबंग’ सलमान ने फैसला लिया है कि उनकी फिल्म ‘नोटबुक’ (NoteBook Movie) पाकिस्‍तान में र‍िलीज नहीं होगी। साथ ही बताया जा रहा है कि उनके प्रोडक्‍शन हाउस ने पाकिस्‍तान में फ‍िल्‍में र‍िलीज न करने का फैसला किया है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। फिल्म मेकर्स ने यह फैसला लिया है। ज्ञातव्य है कि ‘कबीर स‍िंह’ साउथ की फ‍िल्‍म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रिमेक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो