scriptप्रियंका चोपड़ा को एक लेस्बियन लड़की ने किया था प्रपोज, बनाना चाहती थी रिलेशन, जैसे-तैसे बचाई अपनी जान | Priyanka Chopra talks about lesbian girl proposal in Koffee With Karan | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को एक लेस्बियन लड़की ने किया था प्रपोज, बनाना चाहती थी रिलेशन, जैसे-तैसे बचाई अपनी जान

आए दिन किसी ना किसी वजह से प्रियंका चोपड़ा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनीं और मां बनने के बाद वो अपना सारा समय अपने बच्चे को दे रही हैं। पूरी दुनिया में सारे लोग प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के दिवाने हैं।

Feb 26, 2022 / 09:15 pm

Archana Keshri

प्रियंका चोपड़ा को एक लेस्बियन लड़की ने किया था प्रपोज, बनाना चाहती थी रिलेशन, जैसे-तैसे बचाई अपनी जान

प्रियंका चोपड़ा को एक लेस्बियन लड़की ने किया था प्रपोज, बनाना चाहती थी रिलेशन, जैसे-तैसे बचाई अपनी जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रहीं हैं। अपनी बेटी के अलावा वह अपनी फिल्मों के चलते भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। प्रियंका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको पूरी दुनिया पसंद करती हैं। आज भी प्रियंका की ख्याति बढ़ती ही जा रही है। हालाँकि आपको शायद ही पता होगा कि एक बार एक्ट्रेस को एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था। इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया, जब उनसे लेसबियन लड़कियों को लेकर सवाल किया, तो इस सवाल का जवाब प्रियंका ने कुछ अलग अंदाज में दिया।
आज प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा वहीं मजेदार किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे खुद प्रियंका ने जाहिर किया था। दरअसल ये किस्सा साल 2014 का है जब ‘कॉफी विद करण’ में प्रियंका चोपड़ा उस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ पहुंची थी। करण जौहर ने तब उनसे सवाल किया था कि क्या कोई ऐसी परिस्थिति है जब आपने झूठ बोला हो कि आप किसी को डेट कर रही हो।
इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद के साथ हुए एक किस्से को शेयर किया। प्रियंका ने बताया कि, एक बार नाइट क्लब में एक महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद वह समझ नहीं पा रही थीं कि वह क्या करें। इसीलिए उन्होंने झूठ बोला कि वह पहले से ही रिलेशनशिप में हैं और उनका बॉयफ्रेंड हैं।
आगे प्रियंका कहती हैं, “उस लड़की को ये बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं कैसी हूं, क्या ये सच है, क्या नहीं। इस नाटक के पीछे बस प्रियंका उस परिस्थिति से निकलना चाहती थीं।” प्रियंका ने उस महिला को बताया कि वह ऐसी नहीं है, “मेरा बॉयफ्रेंड हैं और मैं लड़कों को ही डेट करना पसंद करती हूं।” प्रियंका ने करण को बताया कि उस समय उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था और उन्हें तब झूठ बोलना पड़ा था।
बात करें प्रियंका के प्रसनल लाइफ की तो प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस में पेरेंट्स बने गए। शादी के तीन साल बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चें का स्वागत किया। जनवरी में ये कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बना हैं। ये दोनों एक प्यारी बच्ची के मां-बाप बने।

यह भी पढ़ें

पॉलिटिक्स में आने से पहले कॉमेडियन और फिल्म स्टार थे वलोडिमिर जेलेंस्की, जानिए कॉमेडियन से राष्‍ट्रपति बनने का उनका सफर

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रिंयका की हालिया रिलीज हॉलीवुड की फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ थी। बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। यह एक ट्रैवल बेस्ड फिल्म है।

यह भी पढ़ें

इस एक फिल्म के हैं 5 लाख प्रोड्यूसर, श्याम बेनेगल ने किया था डायरेक्ट

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा को एक लेस्बियन लड़की ने किया था प्रपोज, बनाना चाहती थी रिलेशन, जैसे-तैसे बचाई अपनी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो