scriptसलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार | Mumbai Police got a big success in the firing case on Salman Khan's apartment, two more accused arrested | Patrika News
बॉलीवुड

सलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

मुंबईApr 25, 2024 / 08:12 pm

Prateek Pandey

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार

मुंबई पुलिस द्वारा दोनों आरोपी पंजाब से दबोचे गए हैं। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की मदद करने के मामले में गिरफ्तार किया है। 

बन्दूक सप्लाई करने का लगा है आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के नाम सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन है। इन दोनों को बंदूक सप्लाई करने के आरोप में पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच बंदूक सप्लाई करने वाले दोनों आरोपियों को 26 अप्रैल को कोर्ट में पेश करेगा।
यह भी पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने फिर बढ़ाई अपनी फीस, एक मूवी का 150 करोड़ रुपए करेंगे चार्ज

15 मार्च को गए थे पनवेल

आरोपी सोनू सुभाष चंदर खेती का काम करता है और उसकी किराने की दुकान भी है। दूसरे का नाम अनुज थापन है जो ट्रक हेल्पर का काम करता है। बताया जा रहा है कि अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपी 15 मार्च को पनवेल गए थे और बंदूक देकर वापस पंजाब लौट गए थे। दोनों को आज रात फ्लाइट के जरिए मुंबई लाया जाएगा जिसके बाद इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो