script‘धर्म संकट’ में मौनी रॉय, सिर पर हाथ रख गहन चिंता में पड़ीं, देखें तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

‘धर्म संकट’ में मौनी रॉय, सिर पर हाथ रख गहन चिंता में पड़ीं, देखें तस्वीरें

5 Photos
5 years ago
1/5

पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए पहचानी जाती हैं। उनकी दो फिल्में 'गोल्ड'और 'रोमिया अकबर वॉल्टर' रिलीज हो चुकी हैं और उनके हाथ में अभी दो फिल्में और हैं।

2/5

सोशल मीडिया पर रहती हैं खासी एक्टिव
मौनी रॉय अपनी फोटो और वीडियो के जरिए वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मौनी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिनमें वह बड़े धर्म संकट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी सिर पर हाथ रखे गहन चिंता में पड़ी नजर आ रही हैं।

3/5

गुमसुम नजर आईं मौनी
दरअसल, हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह सिर पर हाथ रखे गुमसुम नजर आ रही हैं। इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'धर्म संकट।' अब ये धर्म संकट क्या है, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।

4/5

यूजर ने लिखा क्यों क्या हुआ?
फैंस मौनी के धर्म संकट के बारे में जानने के इच्छुक हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'क्यों क्या हुआ? कौनसा संकट आ गया इतनी हॉट एक्ट्रेस को, किसी ने प्रपोज कर दिया गया?' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'क्या धर्म संकट आ गया?' दरअसल, ये एक मजाकिया कैप्शन था और मौनी ने ये सिर्फ अपनी फोटो के पोज को लेकर लिखा है। पहली फोटो में जहां मौनी सीरियस लग रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वे मुस्कुरा रही हैं।

5/5

बोल्ड लुक में दिखीं मौनी
लेटेस्ट फोटो में मौनी एक नूडल स्ट्रेप ब्लैक टॉप में बेहद हॉट लग रही हैं, जिसे उन्होंने ब्लू हाई वेस्ट डेनिम्स के साथ पेयर किया है। उन्होंने रिंग्स और ब्रेसलेट से अपने लुक को एक्सेसराइज किया है। इस दौरान में मौनी ने अपने बालों को वेवी लुक में खुला रखा हुआ है। उन्होंने अपने लुक को वाइट स्नीकर्स से पूरा किया है। मौनी का ये स्टाइलिश अवतार उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.