script

सौतेले भाई अर्जुन कपूर संग जान्हवी कपूर ने की अपनी बॉन्डिंग पर बातचीत, श्रीदेवी से पहले ऐसे थे संबंध

locationनई दिल्लीPublished: Aug 02, 2021 12:51:26 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद के परिवार और बॉन्डिंग को लेकर खास बातचीत की। दोनों ने बताया कि कैसे अब परिवार एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहा है।साथ ही अर्जुन-जान्हवी ने मां श्रीदेवी के होने से पहले के रिश्तों पर भी बात की।

Janhvi Kapoor says we have same father and same blood

Janhvi Kapoor says we have same father and same blood

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने बेहद ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बुरी तरह से टूट गई थीं। उनके इस मुश्किल समय में उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने उनका खूब साथ दिया। जब तक श्रीदेवी थी तब तक अर्जुन कपूर और उनकी बहन ने उनसे दूरी बनाकर रखी। मां के जानें का दर्द अर्जुन कपूर बखूबी जानते थे, इसलिए वो मुश्किल घड़ी में जान्हवी और खुशी का सहारा बने। अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों संग उनके रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की थी।

a_1.jpg

पहले नहीं थी खास बातचीत

इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी संग उनके पुराने रिश्तों को लेकर बात की थी। अर्जुन कपूर ने कहा था कि पहले जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनकी खास बॉन्डिंग नहीं थी। वो उनसे बात तक भी नहीं करते थे। अर्जुन ने बताया था कि वो मिलते तो थे, लेकिन कभी आपस में बात नहीं करते थे। वहीं जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को लेकर भी बात की थी।

यह भी पढ़ें

क्लासिक अवतार में Janhvi Kapoor ने कराया फोटोशूट, तस्वीर देख लोगों को आई ‘श्रीदेवी’ की याद

a_3.jpg

बहुत कुछ सीखा है परिवार से

जान्हवी कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर और उनके पिता के ही हैं। ऐसे में उनका खून भी एक है। जैसे ही अर्जुन ने ये बात सुनी उन्होंने तुरंत जान्हवी की इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र है कि तुम्हें ये बातें पता है। जिसके बाद जान्हवी कपूर ने कहा कि ये चीज़ें ऐसी हैं, जिन्हें हमसे कभी भी कोई छीन नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें

बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन मिलने के बीच श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर बनी ड्रग पेडलर! सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

a_4.jpg

अर्जुन-अंशुला संग खुद मानती हैं सुरक्षित

इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने अर्जुन और अंशुला को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जान्हवी ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम रोज एक-दूसरे के घर जाते हों, लेकिन एक-दूसरे की जिंदगी से जुड़ी अधिकतर बातों का हम जानते हैं। जान्हवी ने बताया कि वो जब भी अर्जुन और अंशुला के साथ होती हैं वो खुद को काफी सुरक्षित महसूस करती हैं। वो जब भी सुबह उठती हैं वो इस बात को जानती हैं कि कुछ भी हो जाए उनके पास उनका साथ है। वो उनके बारें में ये बात खुलकर कह सकती हैं।

a_6.jpeg

परिवार को समझने की कर रहे हैं कोशिश

आपको बतातें चलें कि अर्जुन कपूर ने ये बात मानी कि उनकी फैमिली परफेक्ट नहीं है, लेकिन वो एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि वो अक्सर बहनों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अर्जुन ने कहा कि ‘हम अभी भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक-दूसरे से घुलने मिलने और एक साथ आने की कोशिश कर रहा है। मैं झूठ नहीं फैलाना चाहता कि हमारे बीच सबकुछ बिल्कुल ठीक है।’

ट्रेंडिंग वीडियो