scriptलोगों से मुंह छुपाती नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, वीडियो हुआ वायरल, क्या हुआ ऐसा… | Jacqueline Fernandez gets snapped hiding her face with cloth, video | Patrika News

लोगों से मुंह छुपाती नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, वीडियो हुआ वायरल, क्या हुआ ऐसा…

locationमुंबईPublished: Jul 16, 2019 09:37:06 am

मुंह छुपाती नजर आई जैकलीन…

Jacquline Fernandez

Jacquline Fernandez

अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में लोगों से मुंह छुपाती नजर आईं। दरअसल, साोशल मीडिया पर जैकी का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह पिंक कलर के कपड़े से मुंह छुपाती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 30.2 मिलियन से ज्यादा है।

Jacquline Fernandez

जैकलीन की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार करने वाले उनके फैंस इस वीडियो देखकर हैरान हैं। उनके इस वीडियो को खूब पंसद और शेयर भी किया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में जैकी कैमरे को देखकर मुंह छुपा रही हैं। जैकलीन के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। उनका मानना है कि जैकलीन फर्नांडिस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई सच्चाई सामने नहीं आई हैं।

Jacquline Fernandez

सफेद टी-शर्ट और डेनिम जींस में दिखीं जैकी
वीडियो में जैकलीन अपने फेंस को पिंक कलर के कपड़े से कवर किए दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद टीशर्ट और डेनिम जींस पहनी है। जिसमें जैकलीन बहुत ही हॉट लग रही हैं। उनका ये अवतार उनके फैंस को खूब भा रहा है। बात करें जैकलीन के वर्कफ्रंट की तो वह पिछली बार सलमान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ में नजर आईं थी। अब वह जल्द ही वेब सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो