scriptदीपिका ने खरीदी इतने करोड़ की ज्वैलरी, रणवीर के लिए लिया ये शानदार तोहफा | Deepika and ranveer wedding prepration brought 1 crore rupee jwallary | Patrika News

दीपिका ने खरीदी इतने करोड़ की ज्वैलरी, रणवीर के लिए लिया ये शानदार तोहफा

locationमुंबईPublished: Nov 04, 2018 04:46:55 pm

Submitted by:

Rahul Yadav

बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे।

Deepika And ranveer

Deepika And ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की डेट अनाउंस की है। वह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो ऐसे में दोनों स्टार्स के परिवार में शादी की तैयारी जोरो से चल रही है और खुद दीपवीर भी अपनी शादी को लेकर शॉपिंग में काफी व्यस्त हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने हाल ही में करीब एक करोड़ की ज्वैलरी की खरीदारी की है।

Deepika Padukon

इतने लाख का है मंगलसूत्र

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने कुछ दिन पहले ही मंगलसूत्र खरीदा है। इसकी कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि उन्होंने अपने होने वाले पति रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की एक चेन भी खरीदी है। इसके अलावा दीपिका ने दो नेकलेस खरीदा। उनकी ज्वैलरी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खबरों की मानें को दीपिका ने मुंबई के अंधेरी स्थित एक ज्वेलरी स्टोर से शॉपिंग की है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की खरीदारी का प्लान पहले से तय था। यही कारण है कि दीपिका के ज्वेलरी खरीदते वक्त शोरुम करीब आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

Deepika Padukon

दीपिका पहुंची अपने घर

हाल ही में दीपिका अपने घर बैंगलोर पहुंची थीं। दीपिका घर में शादी से पहले होने वाली पारंपरिक रस्मों का हिस्सा बनीं थी। शनिवार को दीपिका बैंगलोर से वापस आ चुकी हैं। इस दौरान उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गाई थी। जिसमें वह पीले कलर के लिवाज में खिलखिलाती नजर आई थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो