scriptअगले महीने धूम मचाने आ रही हैं बॉलीवुड की ये जबरदस्त फिल्में, जानिए मूवी लिस्ट | Patrika News
बॉलीवुड

अगले महीने धूम मचाने आ रही हैं बॉलीवुड की ये जबरदस्त फिल्में, जानिए मूवी लिस्ट

5 Photos
7 years ago
1/5
अगले महीन सबसे पहले बॉक्स आॅफिस पर दस्तक देगी अजय देवगन और इमरान हाशमी की बादशाहो। इन स्टार्स के अपोजिट ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज हैं। इमरान हाशमी और सनी लियोन का एक आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा। मूवी इमरजेंसी के दौरान सोना लूटने की कहानी पर आधारित है।
2/5
इसी महीने संजय दत्त भी सिनेपर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। संजय की इस मूवी का नाम भूमि है। इसमें संजय ने पिता की भूमिका निभाई है। इनकी बेटी का रोल कर रही हैं अदिति राव हैदरी। मूवी के ट्रेलर को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि संजय की बेटी के साथ कोई बड़ा हादसा होता है और यहीं से संजय का एंग्रीमैन वाला किरदार सामने आता है।
3/5
सितंबर में अर्जुन रामपाल एक राजनीतिक क्राइम बेस की फिल्म में नजर आएंगे। डैडी नाम से आने वाली इस मूवी की कहानी अरूण गवली के जीवन पर आधारित है। मुंबई अंडरवर्ल्ड और राजनीति में पैठ जमाने को बेताब गवली की भूमिका में अर्जुन शानदार लग रहे हैं।
4/5
इसी महीने सनी देओल और बॉबी देओल सिने पर्दे पर लंबे समय बाद कमबैक कर रहे हैं। मूवी का नाम है पोस्टर ब्वायज। सनी देओल जहां इस मूवी में अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे वहीं बॉबी एक सीधे—सादे युवक की भूमिका में हैं। मूवी का ट्रेलर और गाने लांच किए जा चुके हैं।
5/5
इसके साथ ही आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दम लगाकर हईशा के बाद एक बाद एक बार फिर साथ नजर आएगी। इनकी नई मूवी है शुभ मंगल सावधान। यह एक लव स्टोरी है जिसमें आयुष्मान को एक सेक्सुअल प्राब्लम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.