scriptभाजपा पर जमकर बरसे शरद यादव, कहा-महागठबंधन से डर गई भाजपा | sharad yadav says bjp feared from mahagathbandhan | Patrika News

भाजपा पर जमकर बरसे शरद यादव, कहा-महागठबंधन से डर गई भाजपा

locationबोकारोPublished: Jan 22, 2019 07:06:19 pm

Submitted by:

Prateek

कोडरमा में झाविमो की रैली में हुए शामिल…
 

jhavimo

jhavimo

(कोडरमा,बोकारो): केंद्रीय मंत्री और देश के दिग्गज राजनेता शरद यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रीय स्तर और विभिन्न राज्यों में बनने वाले महागठबंधन से डर गई है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को विकास की बात करनी चाहिए वो सरकार महागठबंधन पर चर्चा करती है क्योंकि इन्होंने जनता के हित में कोई काम नही किया है। शरद यादव मंगलवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के पहले कोडरमा में झारखंड विकास मोर्चा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन से भाजपा के बड़े-बड़े नेता इतने डरे हुए है, कि वे अब अपने साढ़े चार साल से अधिक समय के शासन को नजरअंदाज कर और विकास की जगह सिर्फ महागठबंधन पर ही प्रतिदिन हमले कर रहे है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महागठबंधन ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की नींद उडा दी है।

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार किसानों ,दलित अल्पसंख्यक ,पिछडों, आदिवासी विरोधी काम कर रही है। आज राज्य में आदिवासियों की जमीनों को छीन कर करपोरेट घरानों की दी जा रही है। राज्य के युवक युवतियों बेरोजगारी की दंश झेल रहे है, लेकिन सरकार को चिंता है अडानी-अंबानी की। पार्टी के केन्द्रीय कार्य समिति सम्मेलन को राजद की प्रदेश अध्यक्ष अनपूर्णा देवी, झाविमो के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, लक्षमण स्वर्णकार, सचिव सुरेश साव,खालिद खलील,जिला अध्य्क्ष बेदु साव सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो