scriptदो सांप तस्कर गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद | Sand Boa Snake:Two Animal Smugglers Arrested In Bokaro, Jharkhand | Patrika News

दो सांप तस्कर गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद

locationबोकारोPublished: Jun 21, 2019 06:12:25 pm

Submitted by:

Prateek

Sand Boa Snake: वन विभाग के अधिकारियों ने सेंट बोआ सॉप सांप ( Boa Snake ) के सम्बन्ध में बताया कि इसकी तस्करी विदेश तक की जा रही है…
 

Sand Boa Snake

दो सांप तस्कर गिरफ्तार, दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप बरामद

रवि सिन्हा/(बोकारो): झारखंड में बोकारो ( Bokaro ) जिले की पुलिस ने सिटी सेंटर के एक होटल से गुरूवार कल देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से दुर्लभ प्रजाति का सेंट बोआ सांप ( Sand Boa Snake ) बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने सेंट बोआ सॉप के सम्बन्ध में बताया कि इसकी तस्करी विदेश तक की जा रही है। तस्कर सांप को करोड़ों रुपए में बेचते हैं, क्योंकि इससे बेशकीमती दवा बनाई जाती है।


पुलिस ( Jharkhand Police ) ने सांप तस्कारों को पकड़ने के बाद आज सुबह वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों को बुलाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बरामद सांप की पहचान दुर्लभ प्रजाति के सेंट बोआ सांप St Boa Snake के रूप में की। वन विभाग के अधिकारी मंगत राम ने बताया कि उन्होंने सांप को थाने में ही रखने को कहा था। क्योंकि उस वक्त उनके पास उसे ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

 

तस्करों ने थाने में फेंके सांप,पुलिस ने पकड़े

Sand Boa Snake

इस बीच आज दोपहर सेक्टर-4 थाना प्रभारी ने विनोद सिंह बताया कि तस्करों ने मौके का फायदा उठाकर रात को ही अपने बैग से सांप निकाल कर छोड़ दिया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। लेकिन थाना परिसर से ही साप को पुनः पकड़ लिया गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि एक तस्कर सुनील पासवान गया (बिहार) का रहने वाला है, जबकि दूसरा मोहम्मद शाहबुद्दीन बोकारो के दुग्धा का निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया पूछताछ की जा रही है कि तस्कर सेंट बोआ सांप की तस्करी बोकारो से कब से करते आ रहे हैं और उन्होंने यहां अभी तक किसे सांप बेचा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो