scriptTurmeric Benefits: कई रोगों में लाभदायक है हल्दी, जानिए इसके फायदे | Turmeric Benefits: Turmeric is beneficial in many diseases | Patrika News

Turmeric Benefits: कई रोगों में लाभदायक है हल्दी, जानिए इसके फायदे

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2019 06:00:29 pm

Turmeric Benefits: Turmeric: हल्दी को भारत का केसर कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो पेट, त्वचा और शरीर के रोगों में फायदा करते हैं। आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में।

turmeric-benefits-turmeric-is-beneficial-in-many-diseases

Turmeric Benefits: Turmeric: हल्दी को भारत का केसर कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो पेट, त्वचा और शरीर के रोगों में फायदा करते हैं। आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में।

turmeric Benefits: Turmeric: चटक पीले रंगों के कारण हल्दी को भारत का केसर कहा जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो पेट, त्वचा और शरीर के रोगों में फायदा करते हैं। आइये जानते हैं इसके गुणों के बारे में।

गैस बनने पर : पेट में गैस बनने पर पिसी हुई हल्दी और नमक 5-5 ग्राम की मात्रा में पानी में घोलकर पी लें इससे गैस से छुटकारा मिलेगा।
दाद : दिन में 3 बार व रात को सोते समय दाद पर हल्दी का लेप करें। इसके लेप से दाद में फायदा होगा।

जुकाम : सर्दी, जुकाम या कफ की समस्या होने पर हल्दी मिले दूध का सेवन लाभकारी साबित होता है। इससे सर्दी, जुकाम ठीक होता है, जुकाम या दमा में बलगम निकलने पर 1 चम्मच पिसी हुई हल्दी को रोजाना 3 बार गर्म पानी के साथ लें। इससे काफी राहत मिलती है। कच्ची (ताजा) हल्दी पीसकर सिर पर लेप करने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं। साथ ही गर्म दूध के सेवन से फेफड़ों में जमा हुआ कफ भी निकल जाता है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
मुंहासों पर हल्दी के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से मुहांसे जल्दी ठीक हो जाते हैं और त्वचा का रंग निखरता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो