script

इस स्मार्ट सिटी की सड़कों पर चल रहे हैं तो सावधान हो जाइए, कहीं चलते-चलते पाताल न पहुंच जाओ

locationबिलासपुरPublished: Jul 19, 2019 01:37:44 pm

Submitted by:

Murari Soni

Big potholes on the road: एक के बाद एक लगातार धंस रही सड़कें, लोग बोले ये भ्रष्टाचार(Corruption)के गड्ढे हैं, जो अचानक(Suddenly)से उभर रहे हैं।

Suddenly became big potholes on the road in Bilaspur

इस स्मार्ट सिटी की सड़कों पर चल रहे हैं तो सावधान हो जाइए, कहीं चलते-चलते पाताल न पहुंच जाओ

बिलासपुर. इस शहर में आए आए दिन मुख्य सड़कें धंस जा रहीं हैं। लोग हैरत में हैं कि जमीन के नीचे आखिर क्या है कि ऊपर से सड़कें चमचमा रहीं हैं लेकिन अचानक से बड़े-बड़े गड्ढे(Big potholes on the road)हो जा रहे हैं। बिलासपुर(Bilaspur smart city) शहर में लिंक रोग, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार बिहार सहित तमाम जगहों की सड़कें ऐसे ही ध्ंस गई थी। शुक्रवार को तेलीपारा रोड पर अचानक से बीच सड़क पर बड़े बड़े गड्डे बन गए। वहां से गुजरने वाले लोग हैरत में पड़ गए कि आखिर इस शहर की सड़कें क्यों धंस रहीं हैं। क्या जमीन के अंदर कोई ज्वालामुखी पनप रहा है कि नगर निगम के भ्रष्टाचार की दरारें उभरने लगीं हैं।
स्थानीय लोगों की माने तो बिलासपुर शहर में अंडर ग्राऊंड सीवरेज का कार्य हुआ था। जो कि विवादों में भी रहा। भ्रष्टाचार की शिकायतें हुईं, नालों के ऊपर से सड़कें बनाईं गई लेकिन कार्य सही तरीके से नहीं हुआ और भ्रष्टाचार(Corruption)की भेंट चढ़ गया। यही कारण हैं कि (Bilaspur smart city)अब भ्रष्टाचार के गड्ढे (Big potholes on the road)अचानक से उभर रहे हैं। इसमें राहगीरों की जान जोखिम में रहती है।

ट्रेंडिंग वीडियो