scriptबेटे नहीं समझ पाए मां की ममता, तभी तो छोड़ गए वृद्धाश्रम फिर भी हर वक्त करती है लंबी उम्र की दुआ | Son abandoned mother to old age home | Patrika News

बेटे नहीं समझ पाए मां की ममता, तभी तो छोड़ गए वृद्धाश्रम फिर भी हर वक्त करती है लंबी उम्र की दुआ

locationबिलासपुरPublished: May 12, 2019 11:33:40 am

Submitted by:

Murari Soni

मां जो शब्द तो छोटा है पर संसार इस एक शब्द पर टिका है। मां की शख्सियत किताबी दायरों से बड़ी है।

Son abandoned mother to old age home

बेटे नहीं समझ पाए मां की ममता, तभी तो छोड़ गए वृद्धाश्रम फिर भी हर वक्त करती है लंबी उम्र की दुआ

बिलासपुर. मां जो शब्द तो छोटा है पर संसार इस एक शब्द पर टिका है। मां की शख्सियत किताबी दायरों से बड़ी है। कुछ चंद शब्द इनकी ममता को बयां नहीं कर सकते पर इनकी ममता की मिसाल युगों-युगों तक समाज पर अपना असर डालती है, इनका कर्ज कोई नहीं उतार सकता है, लेकिन कई ऐसे भी बच्चे हैं, जो बूढ़े होते ही अपनी मां को वृद्ध आश्रम में छोड़कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेते हैं।
मां फिर भी अपने बच्चों की सलामती की दुआ करती हैं। इसीलिए इन्हें धरती का भगवान कहा गया है। शहर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में वृद्ध महिला पुरुष रहते हैं। जिनमें ज्यादातर लोग अपने बेटों और बहुओं से सताएं हुए है। जिन्हें उनके बच्चे आश्रम में छोड़कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं।
वृद्ध महिलाओं ने बताया कि हमने अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बना दिया। वृद्ध होते ही हमें आश्रम में छोड़कर चले गए। इससे हमें तकलीफ तो होती है, लेकिन दिल से उनके लिए दुआ ही निकलती है। आश्रम के प्रबंधक रंजन प्रधान ने बताया कि कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके बच्चे सरकारी नौकरी में हैं, लेकिन बीवी से छोटी से बात पर अपने माओं के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें आश्रम में छोड़कर चले जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो