script

रायगढ़-जांजगीर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिखाए मोदी को काले झंडे

locationबिलासपुरPublished: Sep 22, 2018 04:57:11 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

युवा गिरफ्तार मौके पर बनी विवाद की स्थिती, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश

Raigad-Janjgir NSUI activists showed Modi black flags

रायगढ़-जांजगीर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिखाए मोदी को काले झंडे

बिलासपुर. पीएम मोदी के कार्यक्रम में आखिरकार कांग्रेसी पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने में कामयाब हो गए। मोदी के आगमन के बाद कार्यक्रम शुरु होने के एक घंटे बाद भीड़ में से निकलकर रायगढ और जांजगीर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तो सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में कार्यकर्ताओं को गिर$फ्तार कर लिया गया। भीड़ के कारण झूमा झपटी और मारपीट की खबरें भी हैं। पुलिस ने सभी एनएसयूआई कार्य कर्ताओं को हिरासत में लिया है। कार्यक्रम के पूर्व ही पुलिस ने चारों तरफ के रास्तों पर कड़ा पहरा रखा और कांग्रेसियों को घेरा। कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार हुए। नजरबंद और अघोषित जेलों में बंद कर दिए गए। वहीं काले झंडों को रोकने के लिए काला कपड़ा क्या पुलिस ने तो बुजुर्गों-युवाओं के काले रंग के कपड़े भी उतरवा दिए। काली साड़ी, सूट पर भी किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। हालात यह बने की सभी स्थल के कोसों दूर तक न तो कोई कांग्रेसी दिखा और न ही काले रंग के कपड़े। फिर भी मोदी के संबोधन के दौरान भीड़ में से एनएसयूआई कार्यकर्ता निकलकर आए और काले झंडे दिखाए।
सुरक्षा को लेकर बुजुर्गों की उतरवाई जा रहीं काली कमीज, युवाओं की टी शर्टं
आधा किमी दूर से ही उतरवाए जा रहे काले कपड़े, जांजगीर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था,
बिलासपुर। जांजगीर में पीएम की सुरक्षा की व्यवस्था के लिए आसपास के क्षेत्रों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं, यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालात यह हैं कि र्कायक्रम स्थल के एक किलोमीटर दूर बुजुर्गों की काली कमीज और युवाओं की काले कलर की टी-शर्टों को उतरवाया जा रहा है। लोगों से कड़ी पूछतांछ हो रही है। कांंग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने के एलान के बाद पुलिस सकते में हैं। सार्वजनिक जगहों पर कांग्रेसियों की तलाश हो रही है।
जांजगीर शहर में स्कूलों की छुट्टी है, बड़ी संख्या में प्रदेशभर से लोग पीएम के कार्यक्रम में पहुंचे थे। शायद लोगों को पता ही नहीं था कि वह काले रंग के जो कपड़े पहन कर जा रहे हैं वह कपड़े उन्हें मुसीबत में डाल सकते हैं। कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने के एलान के बाद जांजगीर और आसपास के जिलों में पुलिस सतर्क है। बिलासपुर में जहां आधा सैकड़ा से अधिक कांगेस नेताओं को जहां-तहां अघोषित जेल में डाल दिया गया वहीं जांजगीर और अन्य जगहों की पुलिस ने भी कांगे्रसियों को गिर$फतार किया है। लेकिन यह जांजगीर में पूरे जिले में किलाबंदी सुरक्षा है। हालहि में माओवादियों से पीएम को खतरे की खबर भी देश भर में सुर्खियां थीं, लिहाजा प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। सडक़ों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछतांछ तक हो रही है। खबर मिल रही है कि पुलिस कांग्रेसियों की तलाश में युवाओं से गहन पूछताछ करती दिख रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सिविल में भी सुरक्षा एजेंसियों के जवान घूम रहे हैं। वीडियो ग्राफी हो रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। कार्यक्रम में शामिल लोगों पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। मंच से लोगों को दूर रखने के लिए अलग-अलग स्तर से सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो