scriptपर्यावरण बचाव का संदेश देंगी मां दुर्गा | Maa Durga will give a message of environmental protection | Patrika News

पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी मां दुर्गा

locationबिलासपुरPublished: Sep 28, 2019 12:40:06 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

शुद्ध घी से बने चने का मिलेगा प्रसाद

maa durga

maa durga

बिलासपुर. नवयुवक दुर्गात्सव समिति गोलबाजार द्वारा अपने स्थापना के 57 वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए हरियाली की थीम पर दुर्गा पंडाल सजाया जाएगा। इस बार मां दुर्गा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अपने भक्तों को देगी। पूरा पंडाल हरियाली की चादर ओढ़े भक्तों को आकर्षित करती नजर आएंगी।
समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित साहू ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष श्रृंगार के रुप में मां की प्रतिमा बनाई जाती है। जिसका निर्माण कलकत्ता से आए कारीगर द्वारा किया जाता है। इस वर्ष मां दुर्गा हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देगी। जो पेड़ लगाओ, हरियाली बचावो की थीम पर आधारित रहेगा। मूर्ति की स्थापना नवमी पर की जाएगी। इस दौरान माता-बहनों को श्रृंगार की सामग्री प्रदान की जाएगी तथा प्रतिदिन शुद्ध घी का चना बनाकर प्रसाद स्वरुप भक्तों को दिया जाएगा। दहशहरे के दूसरे दिन झांकी निकाली जाएगी। जिसका निर्माण समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, अध्यक्ष विक्की गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित साहू, आकाश श्रीवासन के अलावा समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो