scriptछत्तीसगढ़ की हॉट सीट बनी ये लोकसभा सीट, सीएम भूपेश बघेल का नौवीं बार दौरा, आज दोपहर 2.30 बजे पहुंचेंगे लिम्हा में | Lok sabha election 2019 on bilaspur seat | Patrika News

छत्तीसगढ़ की हॉट सीट बनी ये लोकसभा सीट, सीएम भूपेश बघेल का नौवीं बार दौरा, आज दोपहर 2.30 बजे पहुंचेंगे लिम्हा में

locationबिलासपुरPublished: Apr 18, 2019 12:29:55 pm

Submitted by:

BRIJESH YADAV

बिलासपुर लोकसभा सीट एकतरफ अटल श्रीवास्तव के चलते मुख्यमंत्री की इज्जत का सवाल बन गई है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सामने अपने 23 साल की बादशाहत कायम रखने की चुनौती है।

chhattisgarh cm

CM भूपेश बघेल ने भाजपा को बताया महिला विरोधी पार्टी, बोले- हमारी जीत पक्की है..

बिलासपुर. बिलासपुर लोकसभा सीट एकतरफ जहां अपने खास सिपहसालार अटल श्रीवास्तव के चलते मुख्यमंत्री की इज्जत का सवाल बन गई है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सामने अपने 23 साल की बादशाहत कायम रखने की चुनौती है।
सीट के जातीय समीकरणों ध्यान में रखकर भाजपा के अरुण साव मैदान में है, लेकिन उनके समक्ष अटल कांग्रेस की ओर से दो-दो हाथ कर रहे हैं। चुनाव के महज 6 दिन बाकी हैं। अभी तक की दोनों दलों की सक्रियता मापी जाए तो रस्साकसी जारी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की दसों सीटों से ज्यादा दौरे बिलासपुर में किए हैं जबकि इसके जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बिलासपुर में कदम भी नहीं रखा। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक गृह विधानसभा होने के बावजूद सिर्फ दो बार ही नजर आए हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दो बार आए हैं। वहीं राष्ट्रीय नेताओं में कांग्रेस से नवजोत सिंह सिद्धुू, डॉ.चंदन यादव डेरा डाले हुए हैं। वहीं भाजपा की उमा भारती आई। तय कार्यक्रम के हिसाब से माना जाय तो अमित शाह गुरुवार को और 20 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे।
क्या कहते हैं आंकड़े
नामांकन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे आए थे । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ.चंदन यादव ,वन मंत्री मों अकबर सहित अन्य नेताओं का लगातार दौरा कर रहे हैं। अब तक यहां सभाएं की हैं।
कांग्रेस के कार्यक्रम हुए और होने वाले
बिल्हा – पथरिया – भूपेश बघेल
कोटा – करगीरोड -भूपेश बघेल
बेलतरा – पौंसरा – भूपेश बघेल
बिलासपुर – चांटीडीह – भूपेश बघेल
मस्तुरी – मल्हार – भूपेश बघेल
लोरमी – हाई स्कूल – भूपेश बघेल
बेलतरा – लिम्हा – भूपेश बघेल ..18 अप्रैल
मुंगेली – बीआर साव स्कूल – भूपेश बघेल
स्टार प्रचारक
नवजोत सिंह सिद्धु मुंगेली के चकरभाठा गांव में। राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस 20 अप्रैल आएंगे।
भाजपा का नामांकन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आए थे।
भाजपा के कार्यक्रम
बेलतरा – रमतला – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
मस्तूरी – ओखर – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
तखतपुर – शास.स्कूल मैदान – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
लोरमी – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष धरलाल कौशिक
मुंगेली – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,नेता प्रतिपक्ष धरलाल कौशिक .
स्टार प्रचारक
कोटा – रतनपुर – केंद्रीय मंत्री उमा भारती।
तखतपुर में अमित शाह 18 अप्रैल को।
क्या कहते हैं जाति समीकरण
पिछड़ा वर्ग सबसे ज्यादा वोट हैं जिसमें यादव, साहू,कौशिक सहित अन्य जाति है। अनुसूचित जाति मस्तुरी,लोरमी,मुंगेली, पथरिया। अनुसूचित जनजाति लोरमी, पेन्ड्रा, बेलगहना ।
लोकसभा के 8 विस क्षेत्र के मतदाता
18 लाख 75 हजाार 934
पुरुष – 9 लाख 52 हजार 665
महिला – 9 लाख 23 हजार 178
कौन सा वर्ग कितने प्रतिशत
पिछड़़ा वर्ग 52 प्रतिशत
अनुसूचित जाति 19 प्रतिशत
अनु.सूचित जाति 7 प्रतिशत
जनरल 22 प्रतिशत
अनुसूचित जाति 3.60 लाख
साहू 1.90 लाख
यादव 1.80 लाख
कौशिक 1.70 लाख
आदिवासी 1.30 लाख
ब्रामहण, ठाकुर, निषाद, जैन, सिंधी, पंजाबी, सहित अन्य जाति
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो