scriptइलेक्शन लाइव : धीमी गति से शुरू हुआ मतदान, | Election Live: Slow start up voting, | Patrika News

इलेक्शन लाइव : धीमी गति से शुरू हुआ मतदान,

locationबिलासपुरPublished: Nov 20, 2018 08:34:21 am

Submitted by:

Amil Shrivas

वोटिंग टाइम से पहले पहुंचे मतदाता, दिख रहा उत्साह का माहौल

Election Live: Slow start up voting,

इलेक्शन लाइव : धीमी गति से शुरू हुआ मतदान,

बिलासपुर .बिलासपुर जिले की सात और मुंंगेली जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान धीमी गति से शुरू हुआ है और प्रशासन ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील माने जा रहे मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए हैं।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की १८ सीटों के लिए प्रथम चरण में १२ नवंबर को मतदान संपन्न हो गया है और मंगलवार को द्वितीय व अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतों की गिनती ११ दिसंबर को की जाएगी। बिलासपुर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को १४.७९ लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। इसके लिए १७८६ मतदान केंद्र बनाए गए है। एक -एक विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मतदान सुबह ८ बजे से शाम ५ बजे तक होगा। १३ हजार से अधिक अधिकारियों,कर्मचारियों मतदान कराएंगे। जिला प्रशासन ने इन सभी मतदान दलों को सोमवार को रवाना कर दिया था और देर रात तक सभी मतदान केन्द्रों ने अपने-अपने केन्द्रों में व्यवस्था संभाल ली थी ताकि मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
शहर में मतदान के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अद्र्धसैनिक बलों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है। चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चल रहा है ताकि अराजक तत्वों की धरपकड़ की जा सके। सीएमडी,नेहरू चौक, तारबाहर,गोल बाजार और सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस की निगरानी सख्त की जा रही है।
तीन संगवारी केन्द्र बनाए गए

विधानसभा चुनाव के लिए तीन संगवारी केंद्र बनाए गए है। इनमें कोटा विधानसभा क्षेत्र में दो एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र संगवारी केंद्र के तौर पर रहेगा। इन मतदान केंद्रों में केवल महिला मतदाता ही वोट डाल सकेंगी। तीनों मतदान केंद्र में मतदान दलों, मतदान केंद्रों की सुरक्षा भी महिलाएं करेंगी। इसमें यदुनंदननगर में आंगनबाड़ी केंद्र को संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन के अनुरूप जिले में कोई मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में नहीं है। लेकिन राजनीतिक तौर पर सात विधानसभाओं में ५५५ मतदान केंद्र को पुलिस ने संवेदनशील माना है। इन मतदान केंद्रों में विशेष रूप से सुरक्षा बल तैनात किए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो