scriptकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बोलीं – कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा फैला रही भ्रम | Patrika News
बिलासपुर

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बोलीं – कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा फैला रही भ्रम

CG Election 2024: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया गया है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है।

बिलासपुरApr 28, 2024 / 04:17 pm

Shrishti Singh

Alka lamba's election rally in chhattisgarh

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा लोगों में भ्रम फैला रही है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो न तो किसी का मंगलसूत्र छिनने वाला न आतंकियों को पनाह देंगे। देश का अधिकतम विकास होगा। ये बातें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकारों से चर्चा में कही।

यह भी पढ़ें

Child Marriage Act: फेरे लेने से पहले पहुंची महिला विकास विभाग की टीम, एक दिन में रुकवाए तीन बाल विवाह

अलका शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची, यहां उन्होंने कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। इस बीच पत्रकारों से चर्चा में कहा कि देश को आज कांग्रेस से बहुत अधिक उम्मीदें हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया गया है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

नग्न होकर पहले पूरे गांव का लगाया चक्कर फिर घर आकर लगा ली फांसी, नाबालिग की मौत से सदमे में परिवार

द भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही

अलका ने कहा कि दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस भाजपा को स्वीप कर रही है।

बिलासपुर प्रवास के दौरान अलका लांबा समाजसेवी गौरव तिवारी व प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी तिवारी के निवास पहुंचीं। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिल कर उनका हालचाल जाना। साथ ही चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे।

Home / Bilaspur / कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा बोलीं – कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा फैला रही भ्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो