scriptविधानसभा में जो भरोसा था अटल वो डिगा, हुआ अरुण का उदय | BJP won by 141763 votes in Bilaspur | Patrika News

विधानसभा में जो भरोसा था अटल वो डिगा, हुआ अरुण का उदय

locationबिलासपुरPublished: May 24, 2019 11:21:44 am

Submitted by:

Murari Soni

भाजपा 141763 मतों से जीती, कांग्रेस को मिली करारी हार

BJP won by 141763 votes in Bilaspur

विधानसभा में जो भरोसा था अटल वो डिगा, हुआ अरुण का उदय

बिलासपुर। 23 मई दिन गुरुवार को बिलासपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के अरुण का उदय हो गया है। लोकसभा की जनता ने अरुण के नाम पर अपनी मोहर लगाई है। गत माह से जारी चुनावी माहौल के बीच जहां दोनों ही दलों के नए प्रत्याशियों का मामला, विधानसभा चुनाव का परिणाम आदि फैक्टर के आधार पर फिफ्टी-फिफ्टी का बताया जा रहा था वहीं जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आता गया ये मामला अंदर ही अंदर एक तरफा होता चला गया। इस बात की गवाही 23 मई को मिली जब भाजपा के अरुण साव ने इस सीट से जबरदस्त जीत दर्ज की।
मानो दिल कर रहा था धकधक
सुबह 8 बजे से मतगणना स्थल ही नहीं शहर के गली चौक-चौराहों पर परिणाम को लेकर लोगों के दिल में बेचैनी थी। रुझानों के साथ ये घटती बढ़ती रही।
शपथ लेता हूं...

मैं एक सामान्य सा कार्यकर्ता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि जिस प्रकार बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने आर्शीवाद दिया है उसी प्रकार मेहनत और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता के विकास के लिए उनके हित के लिए कार्य करता रहूंगा।
अरुण साव, भाजपा

अरुण साव: एक नए चेहरे को मोदी के नाम पर लोगों का मिला जमकर आशीष
आमचुनाव में बिलासपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार काबिज होने में सफल रही। विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद भी पार्टी संगठन नेतृत्व ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को बिलासपुर लोकसभा के लिए बड़ी जिम्मेदारी देते हुए फिर उन पर विश्वास जताया। पूर्व मंत्री ने पार्टी से बिलासपुर लोकसभा के लिए अरुण साव का नाम फाइनल होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उनका परिचय कराया। मुंगेली, लोरमी समेत बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने लगातार बैठकें की।
जीत के प्रमुख कारण
1. सबसे पहला कारण मोदी लहर या अंडर करंट को बताया जा रहा है।
2. भाजपा ने कांग्रेस के 55 दिन बनाम केंद्र के 5 साल की तुलना को आम कर दिया।
3. कांग्रेस पर वायदा खिलाफी का भाजपा ने लगाया आरोप
4. मोदी ने गरीब के लिए काम किया, देश का मान बढ़ाया।
5. राष्ट्रीय अध्यक्ष की कूटनीति, जनता का विश्वास भी जीत का कारण।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो