scriptगणेश प्रतिमा बेचने वालों को खदेड़ा | bilaspur: Ganesh statue vendors and chased | Patrika News
बिलासपुर

गणेश प्रतिमा बेचने वालों को खदेड़ा

नगर निगम और यातायात विभाग के अमले ने रविवार को शहर के अनेक स्थानों पर कार्रवाई कर गणेश प्रतिमा बेचने के लिए दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की

बिलासपुरSep 04, 2016 / 05:16 pm

Kajal Kiran Kashyap

nagar nigam and traffice police

nagar nigam and traffice police

बिलासपुर. नगर निगम और यातायात विभाग के अमले ने रविवार को शहर के अनेक स्थानों पर कार्रवाई कर गणेश प्रतिमा बेचने के लिए दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की। दुकान लगाने वालों को यहां से खदेड़ा गया। निगम ने बिलासपुर में सात स्थानों पर गणेश प्रतिमा बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए हैं। इन स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर दुकान लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां भी जब्त की गई।


रविवार को दोपहर 12.30 बजे के बाद निगम और यातायात विभाग का अमला सड़कों पर निकला। उन्होंने यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों पर अस्थायी तौर पर दुकान लगाकर गणेश मूर्तियां बेचने वालों पर कार्रवाई की। डाकघर के पास से दुकानों को हटाया गया। नगर निगम ने गणेश प्रतिमाएं बेचने के लिए सात स्थानों को निर्धारित कर रखा है।

यहीं से ही अस्थाई दुकानें लगाकर गणेश प्रतिमाएं बेची जा सकती हैं। नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो