scriptकोहरा की आगोश में बीकाणा, सर्दी बढ़ी | Violence of fog, lengthening of winter | Patrika News

कोहरा की आगोश में बीकाणा, सर्दी बढ़ी

locationबीकानेरPublished: Feb 21, 2019 10:22:07 am

Submitted by:

Nikhil swami

बीकानेर अंचल में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी बढ़ गई। गुरुवार को अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना कि 500 मीटर तक भी देख पाना मुश्किल था।

fog

winter

बीकानेर. बीकानेर अंचल में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी बढ़ गई। गुरुवार को अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना कि 500 मीटर तक भी देख पाना मुश्किल था। कोहरा छाने से सड़कों पर गाडिय़ों की आवाजाही भी कम रही और दिन में ही वाहनचालक गाडिय़ों की लाइटें जलाकर चलने लगे।
कोहरा छाने से सर्दी का असर भी बढ़ गया और तापमान में गलन भी बढ़ गई। तापमान बढऩे से सुबह से शहरवासी गर्म कपड़े पहने रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। पिछले कई दिनों से तेज धूप से शहरवासियों को गर्मी परेशान कर रही थी। कोहरा छाने से शहरवासियों को गर्मी से भी राहत मिली है।
अलसुबह से ही जगह-जगह शहरवासी सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि अगले दो दिन में बादलों की गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो