scriptगुड गवर्नेंस के लिए शासन में पारदर्शिता जरूरी | Transparency in governance is necessary for good governance | Patrika News

गुड गवर्नेंस के लिए शासन में पारदर्शिता जरूरी

locationबीकानेरPublished: Sep 14, 2019 12:25:31 pm

Submitted by:

Nikhil swami

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५०वीं जयन्ती वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन समारोह शुक्रवार को रवीन्द्र रंगमंच सभागार में हुआ।

गुड गवर्नेंस के लिए शासन में पारदर्शिता जरूरी

good governance

बीकानेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५०वीं जयन्ती वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन समारोह शुक्रवार को रवीन्द्र रंगमंच सभागार में हुआ। समारोह में अल्पसंख्यक मामलात व जिला प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन संघर्ष, सत्य, त्याग और अहिंसा का पर्याय है।
गांधी दर्शन को वही समझ सकता है, जिसने गांधीजी के जीवन को करीब से पढ़ा, जाना और उनके सिद्धान्तों की अनुपालना की। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस को हासिल करने के लिए शासन में पारदर्शिता सबसे जरूरी है।

खाजूवाला विधायक गोविन्द मेघवाल ने कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए गांधी दर्शन से बड़ा कोई दर्शन नहीं है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि गांधीजी के जीवन व दर्शन का लाभ समाज को मिले, इसके लिए विभिन्न आयोजन किए गए। जिला स्तरीय समिति के सयोजक संजय आचार्य ने आभार जताया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एएच गौरी, उपायुक्त नगर निगम अभिषेक सुराणा, महेन्द्र गहलोत, मदन मेघवाल, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, यशपाल गहलोत, राजकुमार किराडू, राहुल जादूसंगत, सुमित कोचर, सुनीता गौड़, मकसूद अहमद, आमजन व विद्यार्थी उपस्थित थे।

संगोष्ठी का आयोजन
गांधी दर्शन और शासन में पारदर्शिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सतीश राय ने कहा कि शासन में पारदर्शिता तभी आएगी जब महात्मा गांधी की ओर से दिए गए लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को स्वीकार किया जाएगा। विजय एरी ने कहा कि गांधीजी ने जीवन में पारदर्शिता रखी, वर्तमान में गांधी दर्शन को मानते हुए लोकतंत्र में भी पारदर्शिता उन मानदण्डों पर ही रहनी चाहिए। डॉ श्रीलाल मोहता ने कहा कि हिन्द स्वराज के माध्यम से गांधी ने भारत की संस्कृति की प्रतिष्ठा की और भौतिकवाद की आलोचना की।

प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
महाविद्यालय स्तर की निबंध प्रतियोगिता में शिल्पा सुथार प्रथम, संगीता कंवर द्वितीय तथा मयंक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में वंदना सारस्वत प्रथम, पूजा गोस्वामी द्वितीय तथा देवेन्द्र सिंह शेखावत को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू रघुवंशी ने प्रथम, दिव्या सोनी द्वितीय और सुरभि आंचलिया तीसरे स्थान पर रही। स्कूल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, कमल जाजड़ा द्वितीय तथा पवन चाहर तीसरे स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में कोमल साद प्रथम, नंदिनी सोनी द्वितीय, माया सुथार तृृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में श्रीराम सियाग प्रथम, ऋषि कोली द्वितीय तथा गंगा कुमावत को तृतीय स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो