scriptस्थानांतरण : प्रदेश में ३२ पुलिस निरीक्षक बदले | Transfer: 32 police inspectors changed in the state | Patrika News
बीकानेर

स्थानांतरण : प्रदेश में ३२ पुलिस निरीक्षक बदले

नोखा लगाए गए थाना अधिकारी का फिर तबादला
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जारी किए आदेश
 

बीकानेरFeb 17, 2019 / 01:45 pm

Ramesh Bissa

Transfer: 32 police inspectors changed in the state

स्थानांतरण : प्रदेश में ३२ पुलिस निरीक्षक बदले

बीकानेर. पुलिस महकमे में इन दिनों तबादलों की झड़ी लगी हुई है। बीकानेर रेंज और फिर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से तबादले किए जाने बाद अब प्रदेश स्तर पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजीव शर्मा ने शनिवार को आदेश जारी कर प्रदेश के 32 पुलिस निरीक्षकों को इधर-उधर किया है। आदेश के मुताबिक बीकानेर रेंज से पुलिस निरीक्षक भगवान सहाय, नरेन्द्र पूनिया, धर्मेन्द्र दायमा और रूपाराम का तबादला किया गया है। विदित रहे कि पुलिस निरीक्षक भगवान सहाय हाल ही में चूरू से स्थानांतरित होकर बीकानेर आए थे। दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने पदस्थापन आदेश में उन्हें नोखा एसएचओ लगाया था। अब प्रदेश स्तर पर पुलिस निरीक्षकों के तबादलों के कारण भगवान सहाय का तबादला अजमेर रेंज में कर दिया है।
ऐसे में नोखा एसएचओ का पद फिर खाली हो गया है। इससे पहले भी पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी किया था, जिसमें पुलिस निरीक्षक बलराज मान को नोखा लगाया था। इस आदेश के दो घ्
इन्हें लगाया बीकानेर रेंज में
आदेश में पुलिस निरीक्षक नंदराम भादू, किशनसिंह राठौड़, धन्नेसिंह और राजकुमार राजौरा, वीरेन्द्र पाल सिंह और सुभाष कच्छावा को बीकानेर रेंज में लगाया गया है।

Home / Bikaner / स्थानांतरण : प्रदेश में ३२ पुलिस निरीक्षक बदले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो