बीकानेर जिले में प्रारंभिक शिक्षा में भर्ती के लिए स्वीकृत पद ५२१ हैं। इनमें से दस्वावेज जांच में ४०८ लोग उपस्थित हुए। अंग्रेज विषय के स्वीकृत पद २९१ हैं, जबकि रिक्त पद १६७ हैं। इसी तरह हिन्दी के स्वीकृत पद १०८ और स्वीकृत पद ८१ हैं। सामाजिक विज्ञान में स्वीकृत पद ५० और रिक्त पद ५ हैं। संस्कृत में स्वीकृत पद ३६ व रिक्त पद २९, गणित विज्ञान में स्वीकृत पद ३५ हैं, जबकि इन विषयों में तीन शिक्षक अधिशेष हैं। सिंधी में एक पद स्वीकृत है। रिक्त पद नहीं हैं।
रिक्त पद पर्याप्त
प्रारंभिक शिक्षा में २६ हजार पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग १६ सितम्बर से होगी। इसके लिए ३३ हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। जिलोंं में जो रिक्त पद कम बता रहे हैं, उनके पास अधूरी जानकारी है। सेटअप परिवर्तन के बाद प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में ३३ हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। जिलेवार पदों की समीक्षा कर ली गई है। सात-आठ जिलों में अंग्रेज के पद कम रिक्त हैं। इसका समाधान कर लिया गया है। भर्ती के स्वीकृत पदों पर काउंसलिंग के बाद नियुक्ति दे दी जाएगी।
श्याम सिंह राजपुरोहित, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर