उन्होंने कहा कि संत पदमाराम कुलरिया राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए 81 हजार पेड़ लगाने के कार्य में लगे हैं। कथा व्यास संत मुरलीधर महाराज ने कहा कि दीन-दुखियों के साथ गोमाता की सेवा करना हिन्दू धर्म है। इससे हमें पुण्य मिलता है। गो नवरात्रा पर गाय का पूजन अवश्य करना चाहिए। इस दुर्लभ मनुष्य जीवन को भगवान के भजन में और दूसरों की सेवा में लगाना चाहिए, तभी सही मायने में मनुष्य जीवन सार्थक होगा। कार्यक्रम में पदमाराम कुलरिया की ओर से प्रकाशित ‘भगवान श्रीराम की पावन कहानीÓ पुस्तक का स्कूलों में वितरण किया गया।