scriptबदलेगा विद्यालयों का समय | School time will change | Patrika News

बदलेगा विद्यालयों का समय

locationबीकानेरPublished: Mar 31, 2019 02:56:23 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

सरकारी विद्यालयों का समय सोमवार से बदल जाएगा। गर्मियों में एक पारी विद्यालयों का समय 1 अप्रेल से सुबह ७:३० बजे से दोपहर 1 बजे तक हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार के आदेशों के बाद स्कूलों का समय फरवरी में ही बदल दिया था। इसके तहत 31 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया था।

School time will change

बदलेगा विद्यालयों का समय

बीकानेर.

सरकारी विद्यालयों का समय सोमवार से बदल जाएगा। गर्मियों में एक पारी विद्यालयों का समय 1 अप्रेल से सुबह7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार के आदेशों के बाद स्कूलों का समय फरवरी में ही बदल दिया था। इसके तहत 31 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया था।
बदले समय के अनुसार एक पारी विद्यालय 1 अप्रेल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगे। वहीं दो पारी के विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही लगेंगे। इसमें हर पारी साढ़े पांच घण्टे की होगी। स्कूलों के समय में बदलाव से बच्चों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। होली के बाद मौसम बदलने के साथ ही गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। इस कारण शिक्षा विभाग स्कूल आने-जाने के समय में हर वर्ष बदलाव करता है। कई बार भीषण गर्मी होने पर छुट्टियां भी बढ़ा दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो