script#राजस्थान_का_रण: बीकानेर संभाग के राजनीतिक हाल: आगे-आगे भाजपा, पीछे-पीछे कांग्रेस | rajasthan ka ran | Patrika News

#राजस्थान_का_रण: बीकानेर संभाग के राजनीतिक हाल: आगे-आगे भाजपा, पीछे-पीछे कांग्रेस

locationबीकानेरPublished: Sep 25, 2018 01:23:38 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनावी रंग में रंग गई है। दोनों ही पार्टियों के प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के लगातार हो रहे।

rajasthan ka ran

rajasthan ka ran

बीकानेर. विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस चुनावी रंग में रंग गई है। दोनों ही पार्टियों के प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के लगातार हो रहे। एक के बाद एक बड़े नेताओं के इन दौरों की राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आमजन में भी चर्चा होनी शुरू हो गई है। रात को पाटों पर जुटने वाले लोग नेताओं के बयान और उनके दौरे पर खूब चटखारे लेते है। वही चाय-पान की दुकानों पर भी दो-चार लोग जुटते ही चुनाव की चर्चा शुरू हो जाती है।
आचार संहिता से पहले ही दोनों पार्टियों में चुनावी स्पर्धा शुरू हो गई है। भाजपा के बाद हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों और नेताओं के दौरों ने दोनों की तुलना करने का विषय भी लोगों को दे दिया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की भाजपा गौरव यात्रा के ठीक बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यहां आना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के ठीक बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भी बीकानेर आने के कार्यक्रम बनने से आगे-आगे भाजपा, पीछे-पीछे कांग्रेस के राग को छेड़ दिया है।
भाजपा की गौरव यात्रा को लेकर जहां नगरीय विकासमंत्री श्रीचंद कृपालानी, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, विधायक व महामंत्री अभिषेक मटोरिया, शंभू सिंह खेतासर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी बीकानेर में रहे, वहीं कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, सह प्रभारी पवन गोदारा, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी विनित कम्बोज, संजय ठाकुर आदि बीकानेर में रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ४ अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, महामंत्री कैलाश मेघवाल, राजकुमार रिणवा बीकानेर पहुंच चुके है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ३० सितम्बर को बीकानेर पहुंच रहे है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बीकानेर दौरे को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक बीकानेर आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो