scriptCM राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ’55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है’ | Rajasthan Election 2018:CM Raje in Bikaner:Raje Statement on Congress | Patrika News

CM राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ’55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है’

locationबीकानेरPublished: Nov 26, 2018 03:59:41 pm

Submitted by:

rohit sharma

CM राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ’55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है’
 

बीकानेर।

प्रदेश में Rajasthan Vidhansabha Election 2018 की चुनावी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को बीकानेर के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के नापासर पहुंची। राजे ने यहां राजीव गांधी मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजे ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। राजे ने कहा कांग्रेस बौखला गयी है। 55 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और हमसे 5 सालों का हिसाब मांग रहे है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के महारानी बताने के आरोप का जवाब देते हुए खुद को सेवादारनी बताया साथ ही कहा की लोकतंत्र में जनता ही राजा महाराजा होते है। वसुंधरा राजे ने आमसभा को संबोधित करते हुए, कहा मैं महारानी नहीं सेवादारनी हूं।
आमसभा के दौरान राजे ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। राजे ने कहा की हमने मुफ़्त इलाज,बच्चियों के जन्म से लेकर शिक्षा और शादी तक के लिए आर्थिक मदद की व्यवस्था की है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे घोषणा करते हुए कहा कि सभी को मोबाइल भी उपलब्ध करवाये जाएंगे, ताकि सभी लोग घर बैठे देश दुनिया से जुड़ सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो