script

डूडी को सुरक्षा देने की मांग उठाई

locationबीकानेरPublished: Sep 14, 2019 12:39:15 pm

Submitted by:

Nikhil swami

बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रचने के मामले का खुलासा करने और डूडी को उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

डूडी को सुरक्षा देने की मांग उठाई

student leaders

बीकानेर. बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रचने के मामले का खुलासा करने और डूडी को उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, कुलदीप शर्मा, रिछपाल बिश्नोई, किशन सांखला, सुमेरदान बि_ू आदि शामिल थे।
प्रभारी मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल : सर्व समाज व सर्व दलीय संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने रामेश्वर डूडी को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने और हत्या की साजिश का षड्यंत्र रचने के मामले की जांच एसओजी से कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शशिकांत शर्मा, हेमंत सिंह यादव, सहीराम दुसाद, नथमल उपाध्याय, सुरेन्द्र कस्वां, आन्नदसिंह सोढ़ा, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, बिश्नाराम सियाग, प्रहलाद सिंह मार्शल आदि शामिल थे।

आंदोलन १६ से २३ तक
जिले के महाविद्यालयों के छात्र प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बैठक कर डूडी को सुरक्षा और हत्या की साजिश मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने 16 व 23 सितम्बर तक प्रस्तावित आन्दोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
बैठक में सुरेन्द्र सिंह कस्वां, शिवराज गोदारा, मदन कस्वां, किशन गोदारा, भवानी पाईवाल, तोलाराम सियाग, सुरेन्द्र बैरड़, भीमसेन खिलेरी, रवि जांदू, डॉ. श्याम सुन्दर सियाग, डॉ. मनोज चौधरी आदि शामिल हुए।


राजभाषा के योगदान को उपयोगी बताया
बीकानेर. राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय में शुक्रवार को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता डूंगर कॉलेज में हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन केवलिया ने की। मुख्य अतिथि साहित्कार डॉ. मदन सैनी तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर आशा शर्मा साहित्कार मौजूद थी।
इस अवसर पर डॉ. सैनी ने हिन्दी में किए कार्यों एवं प्रकाशित विभिन्न कहानी संग्रह के बारे में बताया। डॉ. केवलिया ने राजभाषा के योगदान को पुस्तकालय विकास में उपयोगी बताया। इंजीनियर आशा शर्मा ने कविताओं की प्रस्तुति दी। समारोह में मानसी राणा, रजत राणा, महिपाल सिंह, खुर्शीद अहमद उस्ता, पलक मिश्रा, कृतिका राजपुरोहित, भागीरथ सिंह, सुजीत कुमार सिंह तथा अनुराग सारस्वत ने रचनाएं प्रस्तुत की। पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने आभार जताया।

ट्रेंडिंग वीडियो