scriptबीकानेर: दोपहर में बादलों ने छोड़ी फुहारें | monsoon rain in bikaner | Patrika News

बीकानेर: दोपहर में बादलों ने छोड़ी फुहारें

locationबीकानेरPublished: Aug 17, 2019 02:41:54 pm

Submitted by:

Jitendra

monsoon rain in bikaner : बीकानेर. शहर में दो दिन से घने बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद शनिवार को भी बादलों ने आकाश में डेरा डाले रखा। दोपहर को दो बजे बाद बादल घने हो गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह हल्की फुहारों में तब्दील हो गई। करीब पांच-सात मिनट तक यूं ही फुहारें चलती रही।

monsoon rain in bikaner

बीकानेर: दोपहर में बादलों ने छोड़ी फुहारें

बीकानेर. शहर में दो दिन से घने बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। शुक्रवार को तेज बारिश के बाद शनिवार को भी बादलों ने आकाश में डेरा डाले रखा। दिन में एक बार तो हल्की धूप निकल आई लेकिन उसके बाद से धीरे-धीरे फिर से आकाश बादलों से आच्छादित हो गया। धूप-छांव का सिलसिला भी चलता रहा। दोपहर को दो बजे बाद बादल घने हो गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
धीरे-धीरे यह हल्की फुहारों में तब्दील हो गई। करीब पांच-सात मिनट तक यूं ही फुहारें चलती रही। इससे एक बार तो सड़क गीली हो गई। थोड़ी ही देर में फुहारें बंद हो गई। इससे पूर्व शुक्रवार को भादो मास शुरू होते ही मानसून अपने रंग में फिर से लौट आया। दोपहर को शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर धीरे तेज होती रही। बारिश का यह दौर रात तक चलता रहा। देर रात ढाई बजे भी थोड़ी देर के लिए हल्की वर्षा हुई। शनिवार सुबह भी घने बादलों के कारण तेज वर्षा के आसार लग रहे थे। इस बरसात से बीकानेर शहर एवं आसपास क्षेत्र के तालाब में पानी की काफी आवक हुई। वहीं शहर में कई स्थानों में सड़कों पर गड्ढे पड़ गए। कई इलाकों में बरसाती पानी भी भरा हुआ है। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो