आयोजन सचिव डॉ. यशवन्त गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन 32 किमी व्यक्तिगत टाइम ट्रायल इवेंट में देश के विभिन्न विश्वविद्यालय के 52 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के इकविन्दरजीत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत एवं महाराजा गंगासिंह विवि के मनीष थोरी ने तृतीय स्थान में रहकर कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर भारतीय साइक्लिंग फेडरेशन के सतीश वालिया ने चीफ कमिश्नर की भूमिका निभाई। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जसमेल सिंह मौजूद रहे।