scriptगांधी जयन्ती पर शहर में चल रहे आयोजन, जिला प्रशासन मना रहा गांधी सप्ताह | mahatma gandhi birth anniversary 2019 bikaner | Patrika News
बीकानेर

गांधी जयन्ती पर शहर में चल रहे आयोजन, जिला प्रशासन मना रहा गांधी सप्ताह

mahatma gandhi birth anniversary 2019- विभिन्न संगठनों, जिला प्रशासन एवं राजनीतिक दलों की ओर से बुधवार को गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

बीकानेरOct 02, 2019 / 11:12 am

dinesh kumar swami

mahatma gandhi birth anniversary 2019 bikaner

जिला प्रशासन मना रहा गांधी सप्ताह, गांधी जयन्ती पर शहर में चल रहे आयोजन

बीकानेर. विभिन्न संगठनों, जिला प्रशासन एवं राजनीतिक दलों की ओर से बुधवार को गांधी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। गांधी की 150वीं जयन्ती पर गांधी सप्ताह की भी शुरुआत हो गयी।
जिला प्रशासन की ओर से डूंगर कॉलेज, एमएस कॉलेज व पुलिस लाइन में सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह गांधी पार्क में सर्वधम प्रार्थना सभा और रतन बिहारी पार्क से गांधी पार्क तक प्रभातफेरी निकाली गयी। शाम को 6 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे शांति समिति की बैठक और शाम 4 बजे केन्द्रीय कारागृह में कार्यक्रम होगा।
3 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण दिवस के तहत सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम होंगे। 4 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता दिवस के तहत श्रमदान किया जाएगा। 5 अक्टूबर को सामाजिक उत्थान दिवस पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हॉट में खादी उत्सव मनाया जाएगा।

Home / Bikaner / गांधी जयन्ती पर शहर में चल रहे आयोजन, जिला प्रशासन मना रहा गांधी सप्ताह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो