scriptआरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक के निवास पर पहुंची राजे, जताया शोक | Former Cm Vasundhara Raje reached Bikaner | Patrika News

आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक के निवास पर पहुंची राजे, जताया शोक

locationबीकानेरPublished: Aug 14, 2019 03:03:20 pm

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner news- भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara raje) बुधवार को बीकानेर पहुंची।

Former Cm Vasundhara Raje reached Bikaner

आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक के निवास पर पहुंची राजे, जताया शोक

बीकानेर. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara raje) बुधवार को बीकानेर पहुंची। नाल हवाई अड्डे से राजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास व्यास के दम्माणाी चौक स्थित निवास पर पहुंची। उन्होंने दुर्गादास व्यास के पिता गणेश दास व्यास के निधन पर शोक जताया। इस दौरान व्यास के परिवारजन मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद निहालचंद, देहात भाजपा अध्यक्ष व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक सुमित गोदारा, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य,उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, महामंत्री मोहन सुराणा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Former Cm Vasundhara Raje reached Bikaner
पूर्व विधायक जोशी से मिली राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Vasundhara raje) ने स्टेशन रोड स्थित होटल जोशी में पूर्व विधायक गोपाल जोशी से मुलाकात की। इस दौरान जोशी की धर्मपत्नी सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। राजे ने जोशी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले राजे के यहां पहुंचने पर गोकुल जोशी, विजय मोहन जोशी, अरविन्द ऊभा आदि ने राजे का स्वागत किया। यहां से वसुन्धरा राजे सर्किट हाउस पहुंची और यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो